menu-icon
India Daily

इंफ्लुएंसर लीला साहु की जिद्द ने बदली MP के गांव की तकदीर, कई मिन्नतों के बाद शुरू हुआ सड़क की मरम्मत का काम; Video वायरल

सीधी जिले के खड्डी खुर्द गांव में खराब पड़ी सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है, जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीला साहू की मेहनत का परिणाम है. लीला ने एक साल तक इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाया और प्रधानमंत्री से लेकर प्रशासन तक से मदद की अपील की थी.

princy
Edited By: Princy Sharma
इंफ्लुएंसर लीला साहु की जिद्द ने बदली MP के गांव की तकदीर, कई मिन्नतों के बाद शुरू हुआ सड़क की मरम्मत का काम; Video वायरल
Courtesy: Instagram

Influencer Leela Sahu Video: मध्य प्रदेश में सीधी जिले के रामपुर नैकिन विकासखंड के खड्डी खुर्द गांव में आखिरकार ग्रामीणों को राहत मिल गई है. एक लंबे समय से खराब पड़ी सड़क की मरम्मत का काम अब शुरू हो गया है और इस बदलाव का श्रेय जाता है सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीला साहू को. लीला ने पिछले एक साल से सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया और प्रशासन से लेकर प्रधानमंत्री तक से मदद की अपील की थी.

गांव के बगैया टोला से गजरी को जोड़ने वाली सड़क की हालत इतनी बदतर थी कि बरसात के मौसम में एंबुलेंस भी वहां नहीं पहुंच पाती थी. खासतौर पर गांव की छह गर्भवती महिलाओं के लिए यह स्थिति बहुत ही मुश्किल बन गई थी. लीला साहू ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके इस समस्या को उजागर किया और सरकार से इस सड़क की मरम्मत की मांग की.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Leela Sahu (@leelasahu_mp)

सोशल मीडिया पर उठाई आवाज

लीला ने सिर्फ सोशल मीडिया पर ही आवाज नहीं उठाई, बल्कि जिला प्रशासन से लेकर प्रधानमंत्री और सड़क परिवहन मंत्री तक को टैग कर सड़क बनाने की लगातार मांग की. इस संघर्ष में उन्हें कई नेताओं के विवादित बयानों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

मरम्मत का काम शुरू किया

प्रशासन ने गांव की हालत को देखते हुए अस्थायी मरम्मत का काम शुरू किया, ताकि एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाएं गांव तक पहुंच सकें. लीला ने खुद इस काम की शुरुआत का वीडियो बनाकर खुशी जाहिर की, और गांव की एक गर्भवती महिला ने भी सड़क बनने के बाद वीडियो बनाकर अपनी खुशी जाहिर की.

यह घटना यह साबित करती है कि जब कोई व्यक्ति सही मकसद के लिए निरंतर प्रयास करता है, तो व्यवस्था को भी जागना पड़ता है. लीला साहू की मेहनत से अब खड्डी खुर्द गांव के ग्रामीणों को राहत मिलेगी और गर्भवती महिलाओं के लिए समय पर इलाज संभव होगा.