menu-icon
India Daily

'देशद्रोहियों की जान ले लेंगे', स्वतंत्रता दिवस पर गरजे धीरेंद्र शास्त्री; बयान से मची हलचल

बागेश्वर धाम में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देशद्रोहियों को लेकर तीखा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अब देश के लिए जान देने के साथ साथ देश के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ कड़ा कदम उठाने का संकल्प लेना चाहिए.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
'देशद्रोहियों की जान ले लेंगे', स्वतंत्रता दिवस पर गरजे धीरेंद्र शास्त्री; बयान से मची हलचल
Courtesy: Pinterest

बागेश्वर धाम में 80वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभक्ति और उत्साह के माहौल में मनाया गया. वैदिक गुरुकुलम् में विद्यार्थियों और आचार्यों ने ध्वजारोहण किया और देशभक्ति गीत गाकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया. इसी कार्यक्रम के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान तीखा बयान दिया.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अब तक देशवासी कहते आए हैं कि देश के लिए जान दे देंगे और देश के लिए मर मिटेंगे. लेकिन 80वें स्वतंत्रता दिवस के बाद देशवासियों को नया संकल्प लेना चाहिए. 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, 'अब देश के लिए जान देंगे नहीं, बल्कि देश के खिलाफ काम करने वालों और देशद्रोहियों की जान ले लेंगे.' उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए गए इस बयान को उन्होंने देशभक्ति और राष्ट्रहित से जोड़कर पेश किया. हालांकि, उनके बयान में इस्तेमाल किए गए तीखे शब्दों को लेकर अलग अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ सकती हैं.

गुरुकुल में दिखा देशभक्ति का माहौल

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बागेश्वर धाम परिसर स्थित वैदिक गुरुकुलम् में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. गुरुकुल के वटुकों और आचार्यों ने ध्वजारोहण किया. इसके बाद विद्यार्थियों ने 'सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा' गीत प्रस्तुत किया. पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया.

कार्यक्रम में बच्चों के उत्साह को देखकर धीरेंद्र शास्त्री भी काफी खुश नजर आए. उन्होंने कहा कि गुरुकुल के बच्चों का उत्साह और स्वतंत्रता दिवस का यह माहौल देखकर उन्हें अपना बचपन याद आ गया. उन्होंने मुस्कुराते हुए यह भी कहा कि वे अभी इतने बड़े भी नहीं हुए हैं.

और किन-किन लोगों ने दी शुभकामनाएं?

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन नवीन, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

धीरेंद्र शास्त्री का बयान ऐसे समय आया है जब देश 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी के इतिहास, राष्ट्रभक्ति और देश के भविष्य को लेकर अलग अलग संकल्प ले रहा है.