पौड़ी गढ़वाल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पैतृक गांव पंचूर पहुंचे. मां के पार्थिव शरीर को देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए. उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. उन्होंने खुद को संभालते हुए मां को श्रद्धांजलि दी और अंतिम यात्रा में कंधा भी दिया. इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार के चंडीघाट ले जाया गया.
सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया था. वह लंबे समय से बीमार थीं और उन्होंने अपने पैतृक गांव में अंतिम सांस ली. शनिवार को करीब 11:30 बजे हरिद्वार के चंडीघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाना था.
VIDEO | Haridwar, Uttarakhand: Preparations underway at Chandi Ghat cremation ground for last rites of UP CM Yogi Adityanath's mother. Acharya Balkrishna, Managing Director, Patanjali Ayurved, says, "This is a moment of deep sorrow. The revered and respected Mataji was not just Yogi ji’s mother; she was a mother to all of us. We have come here early this morning to bid her farewell and make the necessary arrangements. Our entire team is present, and we are overseeing all the arrangements. Today, we will perform the last rites here in accordance with Sanatan and Vedic traditions." #Haridwar #YogiAdityanath (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 21, 2026Also Read
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर में एक सरकारी कार्यक्रम में मौजूद थे, तभी उन्हें मां के निधन की खबर मिली. वह चंपा देवी पार्क में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे. इस कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लाभार्थियों को टैबलेट बांटे जाने थे.
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी सांसद रवि किशन को सबसे पहले निधन की सूचना मिली थी. उन्होंने यह खबर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी तक पहुंचाई. इसके बाद कार्यक्रम समाप्त होने पर योगी आदित्यनाथ को उनकी मां के निधन की जानकारी दी गई.
मां के निधन की खबर सुनकर मुख्यमंत्री कुछ पल के लिए भावुक हो गए, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और अपना संबोधन पूरा किया. कार्यक्रम के बाद वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और फिर अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए.
सावित्री देवी के निधन के बाद गोरखनाथ मंदिर और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से जुड़े लोगों ने शोक सभा आयोजित की. इस दौरान उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.
मां की अंतिम विदाई और परिवार की रस्में पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ लौटने का कार्यक्रम था. राजधानी में शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में भी उन्हें शामिल होना था.