menu-icon
India Daily

बेंगलुरु में सड़क पर सो रही गाय को व्यक्ति ने बनाया हवस का शिकार, हैवानियत की सारी हदें पार

वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति स्कूटी पर आया. सड़क किनारे सो रही गाय को देखकर उसने चारों तरफ देखा कि कोई उसे देख तो नहीं रहा है. इसके बाद उसने स्कूटी पास में खड़ी की और गाय के पास जाकर अप्राकृतिक यौन शोषण किया.

antima
Edited By: Antima Pal
बेंगलुरु में सड़क पर सो रही गाय को व्यक्ति ने बनाया हवस का शिकार, हैवानियत की सारी हदें पार
Courtesy: AI

बेंगलुरु: इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना बेंगलुरु के कॉटनपेट इलाके में सामने आई है. सड़क पर सो रही एक गाय के साथ एक शख्स ने गंदी हरकत की. इसकी सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है.

सो रही गाय को व्यक्ति ने बनाया हवस का शिकार

पुलिस के अनुसार यह घटना 5 मई 2026 की रात करीब 1:47 बजे अक्किपेट क्रॉस रोड पर हुई. वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति स्कूटी पर आया. सड़क किनारे सो रही गाय को देखकर उसने चारों तरफ देखा कि कोई उसे देख तो नहीं रहा है. इसके बाद उसने स्कूटी पास में खड़ी की और गाय के पास जाकर अप्राकृतिक यौन शोषण किया. पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

हैवानियत की सारी हदें पार

17 मई 2026 को एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया. पोस्ट में पुलिस से अपील की गई कि ऐसे अपराधी को सख्त से सख्त सजा दी जाए. जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, बेंगलुरु पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया.

किन धाराओं में केस दर्ज?

पुलिस ने आरोपी पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस अब आरोपी की पहचान करने के लिए आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. स्कूटी के नंबर और व्यक्ति के चेहरे की तस्वीर साफ होने पर जल्द गिरफ्तारी हो सकती है. यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई है. सोशल मीडिया पर लोग गुस्से में हैं और गाय के साथ हुई इस क्रूरता की निंदा कर रहे हैं. 

बेंगलुरु पुलिस ने कहा है कि वे मामले की जांच में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह घटना इसलिए भी ज्यादा चौंकाने वाली है क्योंकि गाय भारतीय संस्कृति में पवित्र मानी जाती है.