महिला ने बुक की कैब, जब ड्राइवर की देखी शक्ल तो लगा जोरदार झटका; पोस्ट शेयर कर सुनाया अजीब किस्सा
एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पहले ट्विटर) पर अपने साथ हुई एक अनोखी घटना साझा की. महिला ने बताया कि जब उसने उबर कैब बुक की, तो उसे पिक करने जो ड्राइवर आया, वो और कोई नहीं बल्कि उसकी ही कंपनी का टीम लीड निकला.
Bengaluru News: बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला और मजेदार वाकया सामने आया है, जिसे जानकर लोग हैरान हैं. दरअसल, एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पहले ट्विटर) पर अपने साथ हुई एक अनोखी घटना साझा की. महिला ने बताया कि जब उसने उबर कैब बुक की, तो उसे पिक करने जो ड्राइवर आया, वो और कोई नहीं बल्कि उसकी ही कंपनी का टीम लीड निकला.
महिला ने इस पूरी घटना का स्क्रीनशॉट व्हाट्सएप चैट के जरिए शेयर किया और पूछा, 'क्या यही है असली 'पीक बेंगलुरु' पल?' आगे पोस्ट में लिखा, 'मजेदार बात बताती हूं, मैंने उबर बुक की और जो बंदा मुझे पिक करने आया, वो मेरे ऑफिस का टीम लीड निकला!' जब महिला ने उनसे पूछा कि वह कैब क्यों चला रहे हैं, तो जवाब और भी चौंकाने वाला था. टीम लीड ने कहा कि वह खाली समय में बोर हो जाते हैं, इसलिए मस्ती के लिए उबर चलाता है.'
पोस्ट हुआ तेजी से वायरल
सोशल मीडिया पर यह किस्सा तेजी से वायरल हो गया. कई यूजर्स ने इसे बेंगलुरु के अनोखे वर्क कल्चर की एक झलक बताया, तो कुछ ने इस पर सवाल भी उठाए. एक यूजर ने लिखा, 'मैं जब अमेरिका में काम करता था, तो एक बड़ी कंपनी के सीईओ हमारे घर आए थे और उन्होंने बताया कि वे बिना किसी झिझक के होटल में वेटर की नौकरी करते थे. भारत में ऐसा होना बहुत बड़ी बात है. अगर ये सच है तो ये शख्स बहुत आगे जाएगा.'
'एक टीम लीड के पास...'
हालांकि कुछ लोगों को यह बात हजम नहीं हुई. किसी ने कहा, 'एक टीम लीड के पास इतना फ्री टाइम कैसे हो सकता है?' तो किसी ने लिखा, 'बेंगलुरु के ट्रैफिक में सिर्फ टाइम पास करने के लिए उबर चलाना? कुछ गड़बड़ लग रही है!' इस अजीब लेकिन दिलचस्प वाकये ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बेंगलुरु सिर्फ टेक्नोलॉजी का हब ही नहीं, बल्कि यहां के प्रोफेशनल्स की कहानियां भी दुनिया से बिल्कुल अलग होती हैं.
और पढ़ें
- Dhadak 2 Release Date: 'मरने और लड़ने में से एक को चुनना हो... तो', सामने आया सिद्धांत चतुवेर्दी-तृप्ति डिमरी की फिल्म का पहला पोस्टर
- IPL 2025, LSG vs RCB: आखिरी लीग मैच में बेंगलुरु और लखनऊ की बीच टक्कर, कैसी होगी प्लेइंल इलेवन
- मंगलवार को भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रूठ सकते हैं बजरंगबली, टूट पड़ेगा मुसीबतों का पहाड़!