menu-icon
India Daily

'शादी के दो साल बाद….' , होने वाले पति को लेकर ज्योतिष की भविष्यवाणी से डिप्रेशन में आई महिला ने किया सुसाइड

बेंगलुरु की 27 साल की लड़की ने शादी से कुछ दिनों पहले अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली. इस हादसे के पीछे एक ज्योतिषी की भविष्यवाणी बताई जा रही है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
'शादी के दो साल बाद….' , होने वाले पति को लेकर ज्योतिष की भविष्यवाणी से डिप्रेशन में आई महिला ने किया सुसाइड
Courtesy: Pinterest

बेंगलुरु की एक दुखद घटना ने पूरे देश को हिला दिया. इस मामले में एक 27 साल की लड़की ने अंधविश्वास में आकर फांसी  लगा ली. कहा जा रहा है कि इस मामले में युवा टेकनीशियन ज्योतिषी द्वारा की गई भविष्यवाणी से परेशानी थी.

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बेंगलुरु के एमईआई लेआउट में शुक्रवार को हुई इस घटना ने पूरे इलाके को सदमें में डाल दिया है. पुलिस ने बताया कि महिला वर्क फ्रॉम होम पर चल रही थी और घर में शादी की तैयारी चल रही थी.

क्या है पूरा मामला?

लड़की के परिवार वालों ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि लड़की दूसरी जाति के एक लड़के से प्यार करती थी. हालांकि दोनों की खुशी को देखते हुए दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हो गए थे. शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई थी. हालांकि शादी से पहले जब ज्योतिषी से सलाह ली गई तो ज्योतिषी की ओर से यह कहा गया कि दो साल बाद दोनों के रिश्तों में तनाव आ सकता है और रिश्ता टूट भी सकता है. हालांकि इसके लिए नौ दिनों की खास पूजा बताई गई. परिवार द्वारा इस खास पूजा को भी शुरु कर दिया गया था. इस पूजा का नौंवा दिन था, जिस दिन लड़की ने आत्महत्या करने का फैसला ले लिया.  

पुलिस ने दी मामले की जानकारी 

मामले की जानकारी देते हुए परिवार वालों ने कहा कि पूजा की तैयारी में हम बाहर गए थे, लेकिन जब वापस लौटे तो घर बिल्कुल शांत था. अंदर से घर का दरवाजा बंद था, कई बार खटखटाने के बाद भी लड़की ने दरवाजे नहीं खोला. जिसके बाद लड़की के पिता ने दरवाजे को तोड़ दिया. जब कमरे में जाकर देखा तो लड़की का शव सीलिंग फैन से लटका हुआ था. हालांकि इस घटना के पीछे का सटीक कारण पता नहीं चल पाया है लेकिन इस घटना ने दोनों परिवार को सदमें में डाल दिया. पुलिस ने इस मामले को दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में लड़की परेशान बताई जा रही है, हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकी पूरे मामले को और बेहतर तरीके से समझा जा सके.