menu-icon
India Daily

भीषण लू के चलते झारखंड में स्कूलों का समय बदला, छोटे बच्चों की क्लास सुबह 7 बजे से; जानें नया टाइम टेबल

झारखंड में बढ़ती गर्मी और लू की चेतावनी को देखते हुए सरकार ने स्कूलों का समय बदल दिया है. कक्षा 1 से 8 तक की क्लास सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक होगी.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
भीषण लू के चलते झारखंड में स्कूलों का समय बदला, छोटे बच्चों की क्लास सुबह 7 बजे से; जानें नया टाइम टेबल
Courtesy: Pinterest

रांची: इन दिनों गर्मी जलाने को तैयार. मौसम विभाग की ओर से भी लोगों से दोपहर के समय कम से कम  निकलने की अपील की जा रही है. हालात को देखते हुए देशभर में गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत हो गई हैं. झारखंड में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने तुरंत फैसला लिया है. 21 अप्रैल 2026 से स्कूलों का समय संशोधित कर दिया गया है. इसका मकसद बच्चों को दोपहर की तेज धूप और लू से बचाना है.

बच्चों को राहत

शिक्षा विभाग के इस फैसले से अभिभावक और शिक्षक दोनों राहत महसूस कर रहे हैं. पहले कई स्कूल दोपहर तक चलते थे, जिससे बच्चे गर्मी से परेशान हो जाते थे. नया समय सारिणी सभी प्रकार के स्कूलों पर लागू होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी. 

नया स्कूल टाइम टेबल

किंडरगार्टन से कक्षा 8 तक के छात्र अब सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक स्कूल में रहेंगे. कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगी. यह व्यवस्था सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में लागू की गई है. 

लू की चेतावनी और प्रभावित जिले

मौसम विभाग ने अप्रैल के एंड तक के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, बोकारो और धनबाद में सबसे ज्यादा गर्मी है. रांची में भी तापमान 39.3 डिग्री पहुंच गया है. चेतावनी अन्य जिलों तक बढ़ाई जा सकती है.

तापमान 

हाल के दिनों में डाल्टनगंज में सबसे ज्यादा 43.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. बोकारो में 43.1 डिग्री रहा. रांची में 39.3 डिग्री तापमान रहा. बढ़ते तापमान ने गर्मी से जुड़ी बीमारियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

सरकार की सलाह और एहतियात

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. मौसम विभाग ने लोगों से कहा है कि ज्यादा पानी पिएं, हल्के सूती कपड़े पहनें और बाहर निकलते समय सिर ढककर रखें. स्कूलों में भी इस बदलाव से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है. 

इन बातों का रखें ख्यान

  1. बच्चों को पानी की बोतल जरुर दें.
  2. नाश्ते में फल भी दें. 
  3. सुबह के समय भी जूस पिला कर स्कूल भेजें.
  4. अपने बच्चे को सिखाएं समय-समय पर पानी पीते रहे.
  5. छाता जरुर दें.