Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 IPL 2026

गुरुग्राम के पॉश इलाके में ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश, विदेशी युवक-युवती गिरफ्तार; घर में मिला कोकीन और नशीली गोलियां

गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सुशांत लोक के डी-ब्लॉक में ड्रग्स तस्करी के मामले में एक विदेशी युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुरुग्राम पुलिस की सिकंदरपुर क्राइम यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर की.

Social Media
Princy Sharma

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सुशांत लोक के डी-ब्लॉक में ड्रग्स तस्करी के मामले में एक विदेशी युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुरुग्राम पुलिस की सिकंदरपुर क्राइम यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर की.

सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ विदेशी नागरिक नशे का कारोबार कर रहे हैं. इस पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी की और एक युवक व युवती को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से 15.70 ग्राम कोकीन और 29 नशीली गोलियां बरामद की गईं.

दो नाइजीरियन गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में पता चला कि युवक का नाम स्टानर है, जो अफ्रीकी मूल का है. वहीं, युवती की पहचान एटिनहुनवा एटिनोसा उर्फ अहुनवा के रूप में हुई है, जो नाइजीरिया की नागरिक है. दोनों के खिलाफ सेक्टर-56 थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इनके पीछे कौन सा बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है.

पुलिस को शक है कि ये गिरोह सिर्फ गुरुग्राम ही नहीं, बल्कि आसपास के शहरों में भी ड्रग्स की सप्लाई करता था. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दोनों आरोपियों का वीजा वैध है या नहीं और वे भारत में कब से रह रहे थे.

विदेशी ड्रग्स तस्करी के केस

पिछले कुछ महीनों में गुरुग्राम में विदेशी नागरिकों द्वारा ड्रग्स तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं. पुलिस का कहना है कि अब इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए छापेमारी और निगरानी बढ़ा दी गई है. फिलहाल दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि आगे की जांच की जा सके.