मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड संग नजर आए माधुरी दीक्षित के बेटे, वीडियो वायरल
मनीष मल्होत्रा के मेहमनों में जिसने सबसे ध्यान अपनी ओर खींचा वो थे माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन नेने. पार्टी में अरिन अकेले नहीं थे उनके साथ थीं उनकी गर्लफ्रेंड खुशी.
दिग्गज फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने 5 नवंबर को दीवाली की पार्टी दी. उनकी इस पार्टी में बॉलीवुड के दिग्गजों का जमावड़ा नजर आया. ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर, सैफ अली खान, अक्षय कुमार और उनके बेटे समेत कई स्टार इस ग्रांड पार्टी में शामिल हुए.
मनीष मल्होत्रा के मेहमनों में जिसने सबसे ध्यान अपनी ओर खींचा वो थे माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन नेने. पार्टी में अरिन अकेले नहीं थे उनके साथ थीं उनकी गर्लफ्रेंड खुशी. पार्टी में हर किसी की नजरें केवल अरिन और खुशी पर जाकर रुक रही थीं. सोशल मीडिया पर दोनों के फोटो और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं. हर कोई माधुरी दीक्षित के बेटे और उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में जानना चाहता है.
गर्लफ्रेंड संग परिवार के साथ खिंचाई फोटो
माधुरी इस पार्टी में अपने पति डॉ. श्रीराम नेने और अपने बेटे अरिन के साथ आई थीं. अरिन की गर्लफ्रेंड खुशी भी इस पार्टी का हिस्सा बनी. चारों ने एक साथ फैमिली फोटो खिंचाई. गुलाबी रंग की साड़ी में माधुरी बेहद खूबसूरत लग रही थीं. फोटों खिंचवाते समय अरिन और खुशी बेहद खुश और कंफर्टेबल लग रहे थे. अरिन ने खुशी की कमर में हाथ डालकर फोटो खिंचाई.
Also Read
करीना कपूर के साथ खिंचाई फोटो
खुशी ने इस पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. एक फोटो में वह करीना कपूर के साथ दिखाई दे रही हैं.
कौन हैं अरिन की गर्लफ्रेंड खुशी
अरिन और खुशी कुछ समय से एक-दूसरे के साथ हैं. मई में खुशी ने दोनों के एक साथ समय बिताने की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था '#2 साल# शुभकामनाएं'. इस पर अरिन ने कमेंट कर लिखा था, 'माई हार्ट', जिसके बाद दोनों के अफेयर की अफवाह उड़ीं.
@khusshi.up यूजर नेम के साथ खुशी इंस्टाग्राम पर बेहद एक्टिव रहती हैं और अपनी निजी और पेशेवर जानकारी शेयर करती रहती हैं. हालांकि उनके करियर और उनके परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है.
वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार माधुरी सुरेश त्रिवेणी की कॉमेडी फिल्म मां बहन में नजर आई थीं. इससे पहले वह क्राइम थ्रिलर सीरीज मिस्टर देशपांडे में दिखी थीं.