menu-icon
India Daily

फटी सलवार और खुला नाड़ा, भिवानी टीचर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या निकला? पुलिस की आत्महत्या थ्योरी पर सवाल

पुलिस का कहना है कि मनीषा ने जहर खाकर आत्महत्या की है, लेकिन उसके पिता ने इस दावे को खारिज कर दिया. उनका कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, यह साफ-साफ हत्या का मामला है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
फटी सलवार और खुला नाड़ा, भिवानी टीचर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या निकला? पुलिस की आत्महत्या थ्योरी पर सवाल
Courtesy: Pinterest

Bhiwani Teacher Manisha Case: भिवानी में 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है. 11 अगस्त को नर्सिंग कॉलेज में दाखिले की जानकारी लेने निकली मनीषा 13 अगस्त को खेत में मृत पाई गई. यह मामला शुरू से ही संदिग्ध माना जा रहा है और अब इसे सीबीआई को सौंपे जाने की तैयारी की जा रही है. दूसरी ओर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले को और भी जटिल बना दिया है, जिसमें कपड़े फटे होने और संघर्ष के निशान मिलने की बात सामने आई है.

मनीषा के शव का पहले भिवानी सिविल अस्पताल और फिर रोहतक पीजीआईएमएस में पोस्टमार्टम हुआ. लेकिन परिवार और ग्रामीणों के दबाव के चलते तीसरी बार दिल्ली एम्स में पीएम कराया जा रहा है. वहीं, पुलिस आत्महत्या का दावा कर रही है, जबकि मृतका का परिवार इसे हत्या करार दे रहा है और न्याय की मांग कर रहा है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या मिला?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पहली पीएम रिपोर्ट में लिखा गया कि मृतका की सलवार फटी हुई थी और नाड़ा खुला हुआ था. कपड़ों पर संघर्ष के निशान साफ दिखाई दे रहे थे. रिपोर्ट में चोटों के बारे में भी कहा गया है कि घाव के पास काटने के निशान थे और चोटें जीवित रहते समय दी गई थीं.

पुलिस का दावा और परिवार का आरोप

पुलिस का कहना है कि मनीषा ने जहर खाकर आत्महत्या की है, लेकिन उसके पिता ने इस दावे को खारिज कर दिया. उनका कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, यह साफ-साफ हत्या का मामला है.

गांव में आक्रोश और सीबीआई जांच की मांग

ढाणी लक्ष्मण गांव में ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं और सरकार से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा और असली सच्चाई सामने नहीं आएगी, वे शांत नहीं बैठेंगे.