मुंबई: टीवी का मशहूर सुपरनैचुरल शो नागिन 7 एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गया है. इस बार वजह बनी है एक ऐसा सीन, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं. हाल ही में शो के एक एपिसोड में ऐसा पल दिखाया गया, जिसने इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला दी है. वायरल हो रहे क्लिप में नागिनें अपने इंसानी रूप में नजर आती हैं. जैसे ही आसमान में एक रॉकेट लॉन्च होता है, वे उसे सैल्यूट करती हैं और बैकग्राउंड में वंदे मातरम बजता है.
फैंटेसी और देशभक्ति का यह अनोखा मिश्रण दर्शकों के लिए बिल्कुल नया अनुभव बन गया. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ, लोगों ने मजेदार कमेंट्स करना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने इसे भारतीय टीवी का सबसे अनोखा सीन बताया, तो कुछ ने मजाक में कहा कि अब नागिनें भी देशभक्त हो गई हैं. देखते ही देखते यह सीन एक बड़े मीम ट्रेंड में बदल गया और हर तरफ इसी की चर्चा होने लगी.
नागिन सीरीज हमेशा से अपने अलग और ओवर द टॉप अंदाज के लिए जानी जाती रही है. चाहे कहानी हो या सीन, शो हर बार कुछ ऐसा दिखाने की कोशिश करता है जो दर्शकों को चौंका दे. यही वजह है कि इसके कई सीन पहले भी वायरल हो चुके हैं. एकता कपूर का यह शो भारतीय टेलीविजन का सबसे चर्चित सुपरनैचुरल ड्रामा रहा है. सालों से इस सीरीज ने एक मजबूत फैन बेस तैयार किया है, जो हर नए सीजन का बेसब्री से इंतजार करता है.
— Ankit Pathak (@acerbic_ankit) March 17, 2026Also Read
- 'सत्यमेव जयते...', स्नेक वेनम केस में एल्विश यादव को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की एफआईआर
- नोरा फतेही, संजय दत्त और निर्माताओं की बढ़ी मुश्किलें! राष्ट्रीय महिला आयोग ने 'सरके चुनरी' गाने के विवाद को लेकर जारी किया तलब
- शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर आई खुशखबरी, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
Naagins Are Patriotic Now? 😭😭😭😭
— Shruti Dhore (@ShrutiDhore) March 17, 2026
Whatever Happened Sfter Naagin 2 is Between Ekta And God pic.twitter.com/nFbRclkU9F https://t.co/t0PzOlh6YI
नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं. इस बार कहानी को थोड़ा अलग दिशा देने की कोशिश की गई है. मेकर्स का कहना है कि इस सीजन में सिर्फ बदले की कहानी नहीं बल्कि न्याय और आत्म खोज पर ज्यादा ध्यान दिया गया है.
It's my honour to see the most patriotic naagins. Indian serials peaked here 😅🤣 pic.twitter.com/DYd2hno0Wx
— RB. (@rahul4bisht) March 18, 2026
First in my bloodline to see patriotic naagins. Peak Indian serial 🫡pic.twitter.com/hFyb7vGYLC
— Ankit Pathak 🇮🇳 (@ankit_acerbic) March 17, 2026
इस सीन के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह इसका अनोखा कॉन्सेप्ट है. जहां एक तरफ फैंटेसी एलिमेंट है, वहीं दूसरी तरफ देशभक्ति का तड़का इसे और भी अलग बना देता है. यही कारण है कि लोग इसे बार बार देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.