menu-icon
India Daily

दिल्ली-एनसीआर में कब दस्तक देगा मानसून, IMD ने कर दी भविष्यवाणी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 25 जून से 30 जून के बीच मानसून के दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र तक पहुंचने की उम्मीद है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
दिल्ली-एनसीआर में कब दस्तक देगा मानसून, IMD ने कर दी भविष्यवाणी
Courtesy: pinterest

गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में हुई आंधी-बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली.अब दिल्ली-एनसीआर के लोग दक्षिण-पश्चिमी मानसून का इंतजार कर रहे हैं. चार जून को मानसून ने केरल में दस्तक दी, हालांकि इस बार मानसून सामान्य तिथि से तीन दिन की देरी और आईएमडी की भविष्यवाणी से 5 दिन की देरी से आया है. इस देरी के बाद भी मौसम अधिकारियों को जून के तीसरे हफ्ते तक मानसून के देश के ज्यातर भागों में पहुंचने की उम्मीद है.

दिल्ली-एनसीआर में कब पहुंचेगा मानसून

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 25 जून से 30 जून के बीच मानसून के दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र तक पहुंचने की उम्मीद है. एनसीआर के शहरों, जैसे गुरुग्राम,नोएडा और गाजियाबाद में भी उसी समय मानसून पहुंचने की उम्मीद है.  दिल्ली एनसीआर के अलावा हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी उसी समय आंशिक बारिश देखने को मिल सकती है. पिछले साल दक्षिण-पश्चिम मानसून दो दिन की देरी से 29 जून को दिल्ली पहुंचा था.1961-2019 के औसत के आधार पर मानसून 27 जून को दिल्ली पहुंचता रहा है.

आज दिल्ली-एनसीआर का मौसम

शुक्रवार को दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया, जिसका मतलब है कि दोपहर और शाम के समय में हल्की बारिश होने के आसार हैं. इसके साथ-साथ दिनभर बिजली चमकने और हल्की गरज के साथ 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के भी आसार हैं. नोएडा और गाजियाबाद के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि मौसम विभाग ने दिनभर घने बादल या एक-दो बार गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.

Topics