IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026

होली के रंग में खून! पानी के गुब्बारे से शुरू हुए झगड़े में गई 26 साल के युवक की जान, क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान पानी के गुब्बारे को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया. इस झगड़े में 26 साल के युवक तरुण की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को पकड़ा है.

Grok
Babli Rautela

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली का जश्न एक दर्दनाक घटना में बदल गया. रंग और खुशियों के इस त्योहार के दौरान एक मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई. जानकारी के अनुसार पानी से भरे गुब्बारे को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी. शुरुआत में यह सिर्फ बहस थी लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसा में बदल गया.

इस घटना में 26 साल के तरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस खबर के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

 झगड़े नें 27 साल की तरुण कुमार की मौत

मृतक युवक की पहचान तरुण कुमार के रूप में हुई है. वह अपने परिवार के साथ उत्तम नगर में रहता था. परिवार के अनुसार तरुण डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स कर रहा था और अपने करियर को बनाने में जुटा हुआ था. परिवार वालों का कहना है कि तरुण एक शांत स्वभाव का युवक था और पढ़ाई के साथ साथ अपने भविष्य की तैयारी कर रहा था. उसकी अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है.

पुलिस के मुताबिक होली के दिन दो अलग अलग समुदायों के लोगों के बीच यह विवाद हुआ. द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि पानी से भरा गुब्बारा फेंकने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था. तरुण के चाचा टेक चंद के अनुसार उनकी 11 साल की रिश्तेदार छत पर होली खेल रही थी. उसी दौरान उसने नीचे खड़े अपने पिता पर पानी का गुब्बारा फेंका. गुब्बारा सड़क पर गिरा और उसका पानी पास खड़ी एक महिला पर पड़ गया. बताया जा रहा है कि महिला दूसरे समुदाय से थी. परिवार का कहना है कि उन्होंने तुरंत माफी भी मांगी लेकिन महिला ने इसे लेकर नाराजगी जताई और अपने रिश्तेदारों को बुला लिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और झगड़ा हो गया.

बाद में हुआ जानलेवा हमला

परिवार के मुताबिक शुरुआत में मामला शांत हो गया था. लेकिन करीब एक घंटे बाद घटना ने खतरनाक मोड़ ले लिया. तरुण अपने एक दोस्त के साथ होली खेलकर बाइक से घर लौट रहा था. उसी दौरान रास्ते में 15 से 20 लोगों के एक समूह ने उसे रोक लिया. आरोप है कि उस भीड़ ने तरुण पर लोहे की रॉड, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल बन गया.