Delhi Malviya Nagar Fire Tragedy: दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला होटल-कम-रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई. इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं. रेस्क्यू टीम ने 40 से ज्यादा लोगों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया है. इस दर्दनाक घटना पर बॉलीवुड और राजनीति से जुड़ी कई हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस घटना पर दुख जताते हुए लिखा- 'मालवीय नगर, नई दिल्ली में रेस्तरां में लगी आग की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ.' उन्होंने कहा- 'जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रही हूं.'
Pained to learn about the tragic fire incident at a restaurant in Malviya Nagar, New Delhi.
— Smriti Z Irani (@smritiirani) June 3, 2026
My heartfelt condolences to the families who have lost their loved ones. Praying for the speedy recovery of those injured.
सिंगर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने भी इस हादसे को बेहद दिल दहला देने वाला बताया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'मालवीय नगर में रेस्तरां में लगी भयानक आग... राहत कार्य चल रहे हैं, लेकिन यह घटना दिल को बहुत दुखी करती है. घायलों की रक्षा भगवान करें.' रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले और सांसद अरुण गोविल ने 21 मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया.
दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने का भीषण हादसा.. एक रेस्टोरेंट में लगी है आग.. एजेंसीयाँ राहत कार्य में जुटीं हैं, मगर बहुत ही दर्दनाक हादसा.. ईश्वर घायलों की रक्षा करें.. 🙏 https://t.co/1tPiWhRxl7
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) June 3, 2026
उन्होंने लिखा- 'मालवीय नगर में होटल में लगी भयंकर आग की घटना अत्यंत दर्दनाक और हृदय विदारक है. इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों को मेरी गहरी संवेदनाएं और श्रद्धांजलि.' अरुण गोविल ने आगे प्रार्थना करते हुए कहा- 'भगवान श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें, शोक संतप्त परिवारों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति दें और सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.'
मालवीय नगर, दिल्ली स्थित होटल में हुई भीषण आगजनी की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं।
— Arun Govil (@arungovil12) June 3, 2026
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस त्रासदी पर दुख जताया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है. प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. आग लगने का कारण अभी जांच के अधीन है. स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं.