Delhi Malviya Nagar Fire: बुधवार को दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट के तहखाने में भीषण आग लग गई. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अबतक कम से कम 21 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने गहरा दुख जाताया है. साथ ही मृतक के परिवार और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है.
यह रेस्टोरेंट दक्षिण दिल्ली के हौज रानी इलाके में स्थित एक बहुमंजिला इमारत थी. अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह लगभग 9:45 बजे आग लगने की सूचना मिली. दमकल कर्मियों और बचाव दल को तुरंत रेस्टोरेंट भेजा गया, जहां कई लोगों के फंसे होने की आशंका थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय ने जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं.
The loss of lives due to a fire incident in Malviya Nagar, Delhi is tragic. My condolences to those who have lost their loved ones. Wishing a speedy recovery to the injured. Authorities are providing all possible assistance to those affected.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from…— PMO India (@PMOIndia) June 3, 2026Also Read
प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से वित्तीय सहायता की भी घोषणा की, जिसके तहत प्रत्येक मृतक पीड़ित के परिजनों को 2 लाख रुपये और घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने हौज रानी, मालवीय नगर स्थित होटल और रेस्तरां की इमारत में लगी भीषण आग से गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.
Deeply distressed by the tragic fire at a hotel in Hauz Rani, Malviya Nagar. My thoughts and condolences are with the families of the deceased, and I join all in praying for the swift recovery of those injured. Police, civil and fire rescue teams are currently on-site conducting…
— LG Delhi (@LtGovDelhi) June 3, 2026
उपराज्यपाल ने कहा कि पुलिस, नागरिक प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीमें घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य में लगी हुई हैं. उन्होंने आगे कहा कि अधिकारियों को पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने और घटना के कारणों की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं.
इस त्रासदी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता और समर्थन उपलब्ध करा रही है.
गुप्ता ने प्रभावित परिवारों को समर्थन का आश्वासन देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.