नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने अपनी बेड एंड ब्रेकफास्ट (BnB) पॉलिसी को वापस लेने का फैसला किया है. साथ ही इसके तहत जिन भी जगहों को लाइसेंस दिया गया था, उन सभी की समीक्षा करने का भी फैसला किया है. बता दें कि मालवीय नगर के फ्लोरिश स्टेज होटल में लगी भीषण आग की घटना के बाद यह फैसला लिया गया. इस घटना में 21 लोगों की जान जा चुकी है. जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें ज्यादातर विदेशी नागरिक थे.
पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “यह एक बहुत ही दुखद घटना है और इसमें कई बेकसूर लोगों की जान चली गई है. मुख्यमंत्री ने इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. ऐसा लगता है कि वहां एक अवैध होटल चलाया जा रहा था. आरोप है कि रेस्टोरेंट भी बिना उचित अनुमति के चल रहा था. इसके लाइसेंस के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है. इसके अलावा, 'बेड एंड ब्रेकफास्ट स्कीम' के तहत रजिस्टर्ड एक यूनिट भी वहां चल रही थी. यह स्कीम कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान शुरू की गई थी. इस यूनिट को 2024 में लाइसेंस मिला था.”
इसके अलावा मिश्रा ने कहा पुरानी 'बेड एंड ब्रेकफास्ट स्कीम' के तहत, लाइसेंस पर्यटन विभाग द्वारा जारी किए जाते थे और हर तीन साल में रिन्यू किए जाते थे. हालांकि, इस दौरान नियमित निगरानी का कोई प्रावधान नहीं था. संचालकों को हर पंद्रह दिन में स्थानीय पुलिस स्टेशन में उन मेहमानों की एक सूची जमा करनी होती थी, जो उनके यहां रुके थे. यहां देखें पूरा बयान-
VIDEO | Delhi Tourism Minister Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) says, “It is a very tragic incident, and so many innocent people have lost their lives. The Chief Minister has ordered a magisterial inquiry into the matter. It appears that an illegal hotel was being operated there,… pic.twitter.com/cfpPLugdjf
— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2026
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मालवीय नगर अग्निकांड के घायल पीड़ितों से मिलने के बाद साकेत स्थित मैक्स अस्पताल से रवाना हो गईं.