ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर से ठन गई है. शांति वार्ता के बीच दोनों देश एक-दूसरे को आंखें दिखा रहे हैं. ईरान ने कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. इस हमले से अमेरिका को गहरी चोट पहुंची है. ईरान ने इसे अमेरिकी हमले की जवाबी कार्रवाई बताया है.
दूसरी ओर रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है. दावा किया जा रहा है कि रूस ने कीव पर 73 मिसाइलों और 656 ड्रोनों से हमला किया है. जिससे यूक्रेन में भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है. हालांकि यूक्रेन ने भी एक बार फिर से रूस पर जवाबी कार्रवाई की है. इस पूरे मुद्दे को और बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.