menu-icon
India Daily

NDMC के इतिहास में पहली बार कर्मचारियों से सीधे मिले LG तरनजीत सिंह संधू, खुली बैठक में सुनीं समस्याएं और सुझाव

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में पहली बार उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कर्मचारियों से सीधे संवाद किया.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
NDMC के इतिहास में पहली बार कर्मचारियों से सीधे मिले LG तरनजीत सिंह संधू, खुली बैठक में सुनीं समस्याएं और सुझाव
Courtesy: India Daily

नई दिल्लीः नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) में गुरुवार को एक नया इतिहास बना. कन्वेंशन सेंटर में पहली बार दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने एनडीएमसी कर्मचारियों से सीधा संवाद किया.

एनडीएमसी चेयरमैन मनोज कुमार द्विवेदी की पहल पर आयोजित इस ओपन बैठक में कर्मचारियों को अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे उपराज्यपाल के सामने रखने का मौका मिला. कर्मचारियों ने खुलकर सवाल पूछे, जिनका उपराज्यपाल संधू ने बेबाकी से जवाब भी दिया.

महिला सुरक्षा पर बड़ा बयान

बैठक के दौरान एक महिला कर्मचारी ने हनुमान मंदिर के पास नशा करने वाले लोगों द्वारा बदतमीजी का मुद्दा उठाया. इस पर उपराज्यपाल संधू ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि महिला सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने एनडीएमसी को तुरंत इस मामले का संज्ञान लेकर दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

‘जब इंदौर नंबर-1 बन सकता है, तो दिल्ली क्यों नहीं’

स्वच्छता के मुद्दे पर उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छता रैंकिंग में दुनिया में अव्वल आना चाहिए. उन्होंने कहा, "जब इंदौर स्वच्छता में नंबर वन पर आ सकता है तो दिल्ली क्यों नहीं आ सकती. हमें मिलकर काम करना है और दिल्ली को बेहतर दिल्ली बनाना है." इस मौके पर एनडीएमसी चेयरमैन मनोज कुमार द्विवेदी समेत परिषद के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.