menu-icon
India Daily

लद्दाख के पूर्व सांसद जामयांग नामग्याल बने दिल्ली भाजपा के सह-प्रभारी, प्रदेश कार्यालय में हुआ स्वागत

लद्दाख के पूर्व सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल ने दिल्ली भाजपा के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल ली.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
लद्दाख के पूर्व सांसद जामयांग नामग्याल बने दिल्ली भाजपा के सह-प्रभारी, प्रदेश कार्यालय में हुआ स्वागत
Courtesy: X

नई दिल्लीः लद्दाख से पूर्व सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने रविवार को दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश सह प्रभारी का पदभार संभाल लिया. गत सप्ताह ही उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

कार्यालय पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री विष्णु मित्तल, महामंत्री श्रीमती योगिता सिंह और कार्यालय मंत्री कैलाश जैन ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया.

संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

पदभार ग्रहण करने के बाद नामग्याल ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिल्ली भाजपा के संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण अभियान और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर मंथन हुआ. प्रदेशाध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि लद्दाख जैसे सीमांत क्षेत्र से आए नामग्याल का अनुभव दिल्ली संगठन को नई ऊर्जा देगा. संगठन महामंत्री पवन राणा ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी.

जमयांग सेरिंग नामग्याल ने सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली भाजपा को और सशक्त बनाने के लिए वे पूरी निष्ठा से काम करेंगे. नामग्याल लद्दाख से सांसद रह चुके हैं और केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.