दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा रविवार (27 सितंबर) को तिलक नगर इलाके में PWD द्वारा बनाई गई नई सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इस दौरान स्थानीय लोगों और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने सड़क की खराब गुणवत्ता की शिकायत की. आरोप है कि निरीक्षण के दौरान जब एक युवक इस घटना का वीडियो बनाने लगा, तो मंत्री प्रवेश वर्मा ने आपा खो दिया और उसे थप्पड़ जड़ दिया.
खराब सड़क पर सवाल पूछने पर तमाचा मारकर क्वालिटी टेस्ट करवाते दिल्ली के उप मुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा,
प्रवेश वर्मा को कान पकड़ कर माफ़ी मांगनी चाहिए और मुख्यमंत्री न बनने का गुस्सा आम आदमी पर न निकालो pic.twitter.com/yZ3Yxv03O8— खुरपेंच (@khurpenchh) September 27, 2026Also Read
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए प्रवेश वर्मा की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की. केजरीवाल ने ऐलान किया कि वह स्थिति का जायजा लेने और पीड़ित युवक से मिलने के लिए खुद तिलक नगर का दौरा करेंगे.
मंत्री को गिरफ्तार करो।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 27, 2026
मैं कल यहाँ जाऊँगा। https://t.co/ER3whnWMnA
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने मंत्री के इस व्यवहार को कायरतापूर्ण करार दिया. उन्होंने कहा कि तिलक नगर में घटिया किस्म की सड़क बनाई गई थी, जिसे स्थानीय लोगों और आप विधायक ने हाथ से उखाड़कर घटिया निर्माण का सबूत दिया. भारद्वाज का दावा है कि जब मंत्री के पास कोई जवाब नहीं बचा, तो उन्होंने बौखलाहट में वीडियो बना रहे युवक पर हमला कर दिया.
तिलक नगर से आप विधायक जरनैल सिंह ने भी घटना का वीडियो साझा करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि PWD मंत्री अपनी ही सरकार के सड़क घोटाले को उजागर होते देख आपा खो बैठे और रिकॉर्डिंग कर रहे कार्यकर्ता के साथ गुंडागर्दी की. इस घटना के बाद से दिल्ली में राजनीतिक पारा चढ़ गया है.