menu-icon
India Daily

Delhi-NCR Weather: सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश के साथ तूफान का खतरा; IMD का अलर्ट जारी

दिल्ली-NCR में शनिवार सुबह एक बार फिर मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश से मौसम सुहाना हुआ, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक की चिंता भी बढ़ गई है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Delhi-NCR Weather: सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश के साथ तूफान का खतरा; IMD का अलर्ट जारी
Courtesy: Grok

दिल्ली NCR में बारिश का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है. शनिवार सुबह दिल्ली के साथ नोएडा और गाजियाबाद के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली. बारिश ने गर्मी से राहत जरूर दी, लेकिन शुक्रवार की तरह जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी लौटने का डर भी बढ़ गया है. पिछली बारिश में दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया था और दिल्ली एयरपोर्ट तक इसका असर देखने को मिला था.

कई इलाकों में तेज बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दक्षिण पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और उत्तर दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और उत्तर दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

बारिश के साथ बढ़ सकती है परेशानी

दिल्ली NCR में थोड़ी देर की तेज बारिश भी कई बार सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा कर देती है. शुक्रवार को हुई बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया था. दिल्ली एयरपोर्ट के भीतर तक पानी पहुंचने की स्थिति सामने आई, जबकि सड़कों पर वाहन धीमी रफ्तार से चलते दिखाई दिए. शनिवार की बारिश के बीच एक बार फिर लोगों को जलभराव और जाम जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

6 सितंबर को भी हल्की बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 6 सितंबर को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इस दिन न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री और अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री रहने का अनुमान है. यानी शनिवार के बाद भी मौसम पूरी तरह साफ होने वाला नहीं है. बादलों और हल्की बारिश के कारण मौसम में कुछ राहत बनी रह सकती है.

7 से 10 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

7 से 10 सितंबर के बीच दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि इन चार दिनों के लिए मौसम विभाग ने बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री और अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री के आसपास रह सकता है. यानी आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधि कम होने के साथ तापमान में भी धीरे धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.