Delhi Restaurant Fire Live Update: मंगलवार सुबह दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित लेमन ग्रीन रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों को बचा लिया गया. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों को सुबह 8:50 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद कई अग्निशमन दल मौके पर भेजे गए. हौज रानी की संकरी गलियों में स्थित इस इमारत में रेस्टोरेंट के ऊपर एक पांच मंजिला होटल था. सूत्रों के अनुसार, होटल में अधिकतर विदेशी नागरिक ठहरे हुए थे जो चिकित्सा उपचार के लिए भारत आए थे. अपडेट जारी है.
02:14:21 PM
#WATCH दिल्ली: मालवीय नगर में आग लगने की जगह पर फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम पहुंची। इस अग्निकांड में 21 लोगों की जान चली गई। pic.twitter.com/gMenTswauj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
02:13:42 PM
मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा, "सुबह 8.51 की यह घटना है. सूचना मिलते ही हमने पूरे सिस्टम को सक्रिय किया था... सभी लोग यहां समय पर आ गए थे."
#WATCH | मालवीय नगर अग्निकांड | दिल्ली | मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा, "सुबह 8.51 की यह घटना है। सूचना मिलते ही हमने पूरे सिस्टम को सक्रिय किया था... सभीलोग यहां समय पर आ गए थे। हमारे स्थानीय नागरिकों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में भूमिका निभाई... कुल 47 लोगों का आंकड़ा… pic.twitter.com/hIKWvZ5wrF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
02:12:22 PM
मालवीय नगर के SDM जितेंद्र कुमार ने बताया, "हमारा खोज और बचाव अभियान 12:12 पर खत्म हो चुका है. कुल 47 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और 21 लोगों की मृत्यु हुई है... 2-3 लोगों की हालत गंभीर है."
#WATCH | मालवीय नगर अग्निकांड | दिल्ली: मालवीय नगर के SDM जितेंद्र कुमार ने बताया, "हमारा खोज और बचाव अभियान 12:12 पर खत्म हो चुका है। कुल 47 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और 21 लोगों की मृत्यु हुई है... 2-3 लोगों की हालत गंभीर है। इमारत के नीचे कोई होटल स्थित है हालांकि अग्निशमन… pic.twitter.com/keM2zg5WY1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
02:10:10 PM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मालवीय नगर अग्निकांड में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा, "स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है. इस हृदयविदारक त्रासदी में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें."
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मालवीय नगर अग्निकांड में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
उन्होंने कहा, "स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। इस हृदयविदारक त्रासदी में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर शोक संतप्त… pic.twitter.com/8ms1y16o56
02:09:05 PM
दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने मालवीय नगर में आग लगने की घटना में 21 लोगों की मौत पर कहा, "इनके पास रेस्टोरेंट-होटल चलाने की अनुमति थी या नहीं, सभी कागजों को इकट्ठा किया जा रहा है और जिनकी लापरवाही के कारण यह हुआ है."
#WATCH दिल्ली: दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने मालवीय नगर में आग लगने की घटना में 21 लोगों की मौत पर कहा, "इनके पास रेस्टोरेंट-होटल चलाने की अनुमति थी या नहीं, सभी कागजों को इकट्ठा किया जा रहा है और जिनकी लापरवाही के कारण यह हुआ है, पुलिस जांच करके उसे तुरंत गिरफ्तार… pic.twitter.com/X7C1nLLTg5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
02:07:37 PM
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "... ये बहुत दर्दनाक हादसा है. हमें सूचना मिली कि होटल के रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई. अभी तक जो सूचना आ रही है उसके अनुसार 21 लोगों की मृत्यु की खबर है."
#WATCH | मालवीय नगर आगजनी की घटना | दिल्ली | भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "... ये बहुत दर्दनाक हादसा है। हमें सूचना मिली कि होटल के रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। अभी तक जो सूचना आ रही है उसके अनुसार 21 लोगों की मृत्यु की खबर है। सभी एजेंसियां घायलों को बचाने की कोशिश कर रही… pic.twitter.com/XuMHDx2LrQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
01:56:40 PM
मालवीय नगर में आग लगने की घटना में 21 लोगों की मौत पर संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने कहा, "हम इमारत के मालिक के बारे में जांच कर रहे हैं."
#WATCH दिल्ली: मालवीय नगर में आग लगने की घटना में 21 लोगों की मौत पर संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने कहा, "हम इमारत के मालिक के बारे में जांच कर रहे हैं।" pic.twitter.com/nP1ZbvgHLf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
01:46:56 PM
AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना पर कहा, "फरवरी के अंदर पालन में आग लगी, 9 लोग जलकर मर गए... सरकार ने कहा जांच करवाएंगे लेकिन जांच की रिपोर्ट 3 महीने बाद भी नहीं आई."
#WATCH | दिल्ली | AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना पर कहा, "फरवरी के अंदर पालन में आग लगी, 9 लोग जलकर मर गए... सरकार ने कहा जांच करवाएंगे लेकिन जांच की रिपोर्ट 3 महीने बाद भी नहीं आई। विवेक विहार में आग लगी, फायर ब्रिगेड में पानी… pic.twitter.com/sAm06AX0zk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
01:20:45 PM
'मालवीय नगर के हौज रानी स्थित एक होटल में लगी भीषण आग की दुखद घटना से मैं अत्यंत व्यथित हूं.- दिल्ली एलजी
Deeply distressed by the tragic fire at a hotel in Hauz Rani, Malviya Nagar. My thoughts and condolences are with the families of the deceased, and I join all in praying for the swift recovery of those injured. Police, civil and fire rescue teams are currently on-site conducting…
— LG Delhi (@LtGovDelhi) June 3, 2026
01:14:30 PM
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर में आग की घटना में हुई जान-माल की दुखद क्षति पर दुख जताया है.
Deeply saddened by the tragic loss of lives in the devastating fire incident in Malviya Nagar.
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 3, 2026
My heartfelt condolences to the bereaved families. I pray for the speedy recovery of those injured and for strength & courage to all those affected by this heartbreaking tragedy.…
01:05:38 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवीय नगर आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया; प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवीय नगर आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया; प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। pic.twitter.com/B3xFOb2mUt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
01:03:34 PM
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। pic.twitter.com/x5KzGsngWd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
01:02:38 PM
#UPDATE | दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
01:02:08 PM
#UPDATE | मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी आग में मारे गए लोगों में से अधिकांश विदेशी नागरिक हैं: दिल्ली पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
01:01:39 PM
दिल्ली | मालवीय नगर में आग लगने की घटना पर DCP साउथ अनंत मित्तल ने कहा, "आज सुबह 08:48 बजे, मालवीय नगर स्थित 'फ्लोरिश स्टे B&B' में आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए। 8 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर सफलतापूर्वक काबू…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
12:58:55 PM
मालवीय नगर के SDM जितेंद्र कुमार ने बताया, "जैसे ही मुझे सुबह सूचना मिली, हमने अपने सेल को सक्रिय किया और वहां से सभी बलों को सूचित करके यहां के लिए रवाना किया गया.इस इमारत के नीचे कोई होटल चलाया जा रहा था. अभी कारणों का पता नहीं चला है लेकिन उस होटल के कारण ही आग लगी है. अभी 4 शव निकालकर अस्पताल भेजे जा चुके हैं और 7-8 लोग अन्य भी घायल हुए हैं.