menu-icon
India Daily

दिल्ली के मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, करीब 20 लोगों की मौत

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट के बेसमेंट में भीषण आग लगने से कम से कम बीस लोगों की जान चली गई. मामले की जांच चल रही है.

Shilpa Shrivastava
दिल्ली के मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, करीब 20 लोगों की मौत
Courtesy: ANI X

नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई. बता दें कि इस इलाके में एक लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट है, जिसके बेसमेंट में आग लगने से करीब 20 लोगों की जान चली गई. अधिकारियों के अनुसार, आग रेस्टोरेंट के बेसमेंट में लगी थी. इस बात की जानकारी दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 9:45 बजे मिली. घटना का पता चलते ही फायर सर्विस तुरंत मौके पर पहुंच गई. 

दमकलकर्मियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया. आशंका जताई जा रही है कि इमारत के अंदर कई लोग फंसे हो सकते हैं. दिल्ली फायर सर्विस ने अभी तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. इनमें से तीन लोगों को इलाज के लिए CATS एम्बुलेंस से पास के अस्पताल ले जाया गया.

आग लगने का कारण नहीं चला पता: SDM जितेंद्र कुमार

मालवीय नगर के SDM जितेंद्र कुमार ने बताया, "जैसे ही मुझे सुबह सूचना मिली, हमने अपने सेल को सक्रिय किया और वहां से सभी बलों को सूचित करके यहां के लिए रवाना किया गया.इस इमारत के नीचे कोई होटल चलाया जा रहा था. अभी कारणों का पता नहीं चला है लेकिन उस होटल के कारण ही आग लगी है. अभी 4 शव निकालकर अस्पताल भेजे जा चुके हैं और 7-8 लोग अन्य भी घायल हुए हैं.” यहां देखें पोस्ट-

10 दमकल गाड़ियां तैनात: 

आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन अभियान चलाया जा रहा है. मौके पर करीब 10 दमकल की गाड़ियां तैनात हैं. आग किस वजह से लगी थी, इसकी जानकारी नहीं लग पाई है.