दिल्लीः दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक दर्दनाक हादसे से पूरे देश को चौंका कर रख दिया. हाल ही में नोएडा में हुई टेकी की मौत के बाद, अब दिल्ली के हादसे ने भाजपा सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं. यह हादसा तब हुआ, जब दिल्ली जल बोर्ड ने निर्माण कार्य के लिए एक गड्ढे खोदा था. इसी गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत हो गई. वह युवक बाइक पर सवार था. वहीं इस घटना से देश में राजनीतिक हंगामा मच गया है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इसे हत्या करार दिया है. दिल्ली पुलिस ने ठेकेदार और दिल्ली जल बोर्ड के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस मामले पर कड़े शब्दों में भाजपा की निंदा की है. उनका कहना है कि भारत में फैल रही लालच और लापरवाही ने एक और युवा की जान ले ली. एक बेटा, एक सपना, उसके माता-पिता की पूरी दुनिया, सब कुछ एक पल में खत्म हो गया. यह कोई हादसा नहीं है, यह हत्या है और हत्यारा वह सरकार है जो जवाबदेही से बचती है. असली कातिल सड़क नहीं, बल्कि गैर-जिम्मेदार सरकार है. क्योंकि यहां न तो कोई इस्तीफा होता है, न कोई सजा मिलती है और न ही किसी की अंतरात्मा जागती है.
मृतक के परिवार ने दिल्ली जल बोर्ड पर लापरवाही का आरोप लगाया है. कमल की मौत में साजिश की आशंका भी जताई है. पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 7 बजे घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि शव और मोटरसाइकिल गड्ढे के अंदर मिले. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कैलाशपुरी के रहने वाले कमल के रूप में हुई है, जो एक प्राइवेट बैंक के कॉल सेंटर में काम करता था.
हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई।
एक बेटा, एक सपना, माँ-बाप की पूरी दुनिया - सब कुछ एक झटके में उजाड़ दिया गया।
यह हादसा नहीं, हत्या है - और हत्यारी है जवाबदेही से भागती सत्ता।
असली क़ातिल सड़क नहीं, गैरज़िम्मेदार सत्ता है।
क्योंकि… pic.twitter.com/sRry41npxv— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 6, 2026Also Read
कांग्रेस सांसद ने आगे लिखा कि इंदौर का जहरीला पानी, नोएडा की वह सड़क जिसने युवराज की जान ले ली, गिरते पुल, टकराती ट्रेनें, दम घोंटने वाला प्रदूषण. #TINA कोई जवाबदेही नहीं है. जब तक जवाबदेही नहीं होगी, कोई न कोई इस लालच की महामारी का अगला शिकार बनता रहेगा.
दिल्ली के जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से कमल की मौत के बाद, दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद शनिवारको सुबह 10 बजे घटनास्थल का संयुक्त निरीक्षण करेंगे. इस निरीक्षण के दौरान PWD, दिल्ली जल बोर्ड, ट्रैफिक पुलिस, राजस्व विभाग और MCD के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे.