menu-icon
India Daily

छत्तीसगढ़: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, वलसाड-खड़गपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; कई स्टेशनों को मिलेगा का लाभ

वलसाड-खड़गपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने से गर्मी में यात्रियों को राहत मिलेगी. छत्तीसगढ़ के कई स्टेशनों को सीधा लाभ मिलेगा और कंफर्म टिकट की संभावना बढ़ेगी.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
छत्तीसगढ़: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, वलसाड-खड़गपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; कई स्टेशनों को मिलेगा का लाभ
Courtesy: Pinterest

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गर्मियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए वलसाड और खड़गपुर के बीच एक स्पेशल ट्रेन सेवा चलाने का फैसला किया है. इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करना है, जिसमें कन्फर्म बर्थ की सुविधा भी शामिल है. 

यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक दिशा में कुल दो फेरों के लिए चलेगी, जिससे छत्तीसगढ़ आने-जाने वाले यात्रियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा. 

इन तारीखों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 09043 (वलसाड-खड़गपुर स्पेशल) वलसाड से 15 अप्रैल और 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) को रवाना होगी. 

इसके विपरीत ट्रेन संख्या 09044 (खड़गपुर-वलसाड स्पेशल) खड़गपुर से 17 अप्रैल और 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रवाना होगी.

छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अंतर्गत आने वाले प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है, जिनमें गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर शामिल हैं. इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और उनकी यात्रा काफी आसान हो जाएगी.

वलसाड से खड़गपुर का क्या है समय-सारिणी?

वलसाड से दोपहर 12:50 बजे रवाना होकर यह स्पेशल ट्रेन अगले दिन प्रमुख मध्यवर्ती स्टेशनों पर पहुंचेगी. ट्रेन का गोंदिया पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 03:09 बजे है और वहां से रवाना होने का समय 03:11 बजे है. 

इसके बाद यह दुर्ग सुबह 05:03 बजे पहुंचेगी और 05:08 बजे रवाना होगी, रायपुर सुबह 05:43 बजे पहुंचेगी 05:48 बजे रवाना होगी और अंत में बिलासपुर सुबह 07:55 बजे पहुंचेगी और 08:10 बजे रवाना होगी. अपने सभी तय स्टॉप पर रुकने के बाद यह ट्रेन रात 9:00 बजे खड़गपुर स्टेशन पर पहुंचेगी.

खड़गपुर से वलसाड का क्या है वापसी का शेड्यूल?

यह ट्रेन खड़गपुर से सुबह 05:00 बजे रवाना होगी.
बिलासपुर: 15:25 आगमन, 15:35 प्रस्थान
रायपुर: 17:25 आगमन, 17:30 प्रस्थान
दुर्ग: 18:25 आगमन, 18:30 प्रस्थान
गोंदिया: 20:35 आगमन, 20:37 प्रस्थान

यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 3:30 बजे वलसाड पहुंचेगी.

क्या-क्या हैं सुविधाएं?

इस विशेष ट्रेन में कुल 20 LHB कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 1 SLRD, 1 पावर कार, 2 जनरल कोच, 2 स्लीपर कोच और 14 AC-III कोच शामिल हैं. आधुनिक LHB कोचों की बदौलत, यात्रियों को बेहतर सुरक्षा, ज्यादा गति और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा.

दोनों दिशाओं में यह ट्रेन  भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटानगर स्टेशनों पर रुकेगी.

यात्रियों से क्या है अपील?

रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और रुकने की जगहों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर देख लें, ताकि उनकी यात्रा सुचारू और व्यवस्थित रहे.

कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना 

गर्मियों के मौसम में ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच इस विशेष ट्रेन के चलने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को बहुत जरूरी राहत मिलेगी.