menu-icon
India Daily

शराबी पति बना हैवान! पत्नी को उतारा मौत के घाट, घर में अर्धनग्न हालत में मिली लाश; दो बच्चों से छिना मां का साया

छत्तीसगढ़ में एक शख्स ने शराब के नशे में हुए विवाद के बाद अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी अब तक फरार है.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
शराबी पति बना हैवान! पत्नी को उतारा मौत के घाट, घर में अर्धनग्न हालत में मिली लाश; दो बच्चों से छिना मां का साया
Courtesy: social media

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान और परेशान करने वाली घटना सामने आ रही है. यहां मणिपुर थाना इलाके के कदमपारा में एक शख्स ने शराब के नशे में विवाद के बाद अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. इस खौफनाक वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में गम का माहौल है.

सुबह हुआ हत्या के राज का खुलासा

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी सोमवार की रात पति-पत्नी घर पर अकेले थे. अगली सुबह जब काफी देर तक घर में अजीब सा सन्नाटा पसरा रहा तो पड़ोसियों को कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ. जब लोगों ने जाकर देखा, तो महिला की लाश घर के अंदर अर्धनग्न हालत में पड़ी हुई थी. यह भयानक मंजर देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे दी.

आरोपी पति हुआ फरार

खबर मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में ही पुलिस को साफ हो गया कि महिला का मर्डर किया गया है. वहीं वारदात के बाद से ही मृतका का पति घर से गायब है जिससे उस पर शक और गहरा गया है.

पुलिस का मानना है कि आरोपी हत्या करने के तुरंत बाद मौके से भाग निकला. उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है. पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था खासकर तब जब पति शराब पीकर घर आता था. हालांकि हत्या की असली वजह क्या थी इसकी बारीकी से जांच की जा रही है.

उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

इस दर्दनाक घटना ने महिला के मायके वालों को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है. सबसे ज्यादा दुख की बात यह है कि इस कृत्य की वजह से दो छोटे बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है. इलाके के लोग आरोपी पति को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह और बाकी की बातें साफ हो पाएंगी.