menu-icon
India Daily

अंबिकापुर में बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी पिता की हत्या, शव को पानी टंकी में डाल खाने पहुंचा बिरयानी; फिर...

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक बेटा ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. इतना ही नहीं मारने के बाद लड़का बिरयानी खाया और कंबल ओढ़ कर सो गया.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
अंबिकापुर में बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी पिता की हत्या, शव को पानी टंकी में डाल खाने पहुंचा बिरयानी; फिर...
Courtesy: Pinterest

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अंबिकापुर शहर में होली से पहले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मिल रही जानकारी के मुताबिक बहेरापारा इलाके में एक बेटे ने नशे में अपने ही पिता की हत्या कर दी. यह घटना मणिपुर थाना क्षेत्र के आसपास का बताया जा रहा है. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है.

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि होलिका दहन वाले दिन एक बेटे ने शराब के नशे में था, इस दौरान उसके पिता और उसमें कुछ बहस हुई. जिससे गुस्से में आकर उसने अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिससे उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की उम्र लगभग 50 साल की बताई जा रही है. 

क्या है पूरा मामला?

मृतक पारस केरकेट्टा अपने बेटे से अलग रहते थे. उनका बेटा प्रभात 25 साल का था, वो पास के एक किराए के मकान में रहता था. प्रभात को नशे की लत थी, जिसके लिए उसके पिता उसे डांटते रहते थे. हर बार की तरह घटना के दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ. जब रात 11 बजे प्रभात शराब पीकर अपने पिता के घर पहुंचा तो पिता ने इस पर नाराजगी जताते हुए गुस्सा जाहिर किया. देखते  ही देखते यह छोटा विवाद काफी बड़ा मुद्दा बन गया. हालांकि इस बहस के बीच में बेटे ने गुस्से में आकर घर में टंगी कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर कई बार हमले कर दिए. जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई. 

पुलिस ने दी मामले की जानकारी 

हत्या के बाद भी आरोपी होश में नहीं आया और उसने अपने पिता के शव को घर के बगल में बनी छोटी पानी की टंकी में फेंक दिया. इसके बाद वह घर के पास की बिरयानी दुकान गया और वहां से बिरयानी खाकर घर वापस लौट गया. इसके बाद आरोपी कंबल ओढ़कर आराम से सो गया. इस घटना के बारे में पड़ोसियों को कुछ पता भी नहीं चला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को टंकी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. पुलिस ने आरोपी प्रभात को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान उसने जुर्म भी कबूल कर लिया. उसने कहा कि गुस्से में गलती से ऐसा हो गया. इस घटना ने एक बार  फिर से रिश्ते को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है. अगर एक बेटा अपने पिता की हत्या कर सकता है तो कुछ भी हो सकता है.