menu-icon
India Daily

'हमारे बड़े भाई हैं जल्दी से जल्दी शादी कर लें', तेजस्वी ने चिराग पर साधा निशाना तो राहुल ने दिया मजेदार रिएक्शन

तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर हल्के-फुल्के अंदाज में निशाना साधा. तेजस्वी ने मुस्कुराते हुए कहा, "चिराग पासवान एक व्यक्ति विशेष के हनुमान हैं, जबकि हम जनता के हनुमान हैं. चिराग पासवान आज कोई मुद्दा नहीं हैं. मैं उन्हें सलाह दूंगा कि वह हमारे बड़े भाई हैं और उन्हें जल्द से जल्द शादी कर लेनी चाहिए."

garima
Edited By: Garima Singh
'हमारे बड़े भाई हैं जल्दी से जल्दी शादी कर लें', तेजस्वी ने चिराग पर साधा निशाना तो राहुल ने दिया मजेदार रिएक्शन
Courtesy: x

Tejashwi Yadav statement: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार में अपनी 'वोटर अधिकार यात्रा' के तहत जनता के बीच जागरूकता फैलाने में जुटे हैं. इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य प्रमुख नेता इस यात्रा में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं. रविवार को राहुल गांधी बिहार के अररिया जिले में पहुंचे, जहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान एक मजेदार वाकया सामने आया, जिसने राजनीतिक माहौल में हल्की-फुल्की हंसी का माहौल बना दिया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान पर हल्के-फुल्के अंदाज में निशाना साधा. तेजस्वी ने मुस्कुराते हुए कहा, "चिराग पासवान एक व्यक्ति विशेष के हनुमान हैं, जबकि हम जनता के हनुमान हैं. चिराग पासवान आज कोई मुद्दा नहीं हैं. मैं उन्हें सलाह दूंगा कि वह हमारे बड़े भाई हैं और उन्हें जल्द से जल्द शादी कर लेनी चाहिए." इस टिप्पणी ने न केवल पत्रकारों को हंसने पर मजबूर किया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह बयान चर्चा का विषय बन गया. मामला यहीं नहीं रुका इस तेजस्वी की इस कमेंट पर बगल में मैथे राहुल गांधी भी अपने आप को रोक नहीं पाए.  उन्होंने हंसते हुए कहा कि, 'ये मेरे ऊपर भी लागू होता है.'

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 

राहुल गांधी की यह यात्रा बिहार के विभिन्न जिलों में मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने की कोशिश है. इस अधिकार यात्रा के तहत वे जनसभाओं, प्रेस कॉन्फ्रेंस और स्थानीय नेताओं के साथ मुलाकातों के जरिए लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं. महागठबंधन के नेताओं का साथ इस यात्रा को और प्रभावी बना रहा है. खासकर, तेजस्वी यादव की सक्रिय भागीदारी ने इस अभियान को युवा मतदाताओं के बीच लोकप्रिय बनाया है. यह यात्रा न केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक जागरूकता के लिए भी एक मील का पत्थर साबित हो रही है.