menu-icon
India Daily

तेज प्रताप यादव की 'मालदीव मिस्ट्री', तीसरी महिला और वायरल चैट ने मचाई सियासी हलचल

Tej Pratap Yadav Viral Chat: बिहार की राजनीति में विवाद बढ़ गया है क्योंकि तेज प्रताप यादव की मालदीव यात्रा पर सवाल उठाए गए हैं. बीजेपी नेता ने दावा किया है कि तेज प्रताप किसी और लड़की के साथ गए थे, न कि अनुष्का के साथ.

anvi shukla
Edited By: Anvi Shukla
तेज प्रताप यादव की 'मालदीव मिस्ट्री', तीसरी महिला और वायरल चैट ने मचाई सियासी हलचल
Courtesy: social media

Tej Pratap Yadav Viral Chat: बिहार के पूर्व मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं. इस बार मामला उनके मालदीव दौरे से जुड़ा है, जो अब सियासी तूफान बन चुका है. सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित चैट ने यह दावा किया है कि तेज प्रताप अपनी पत्नी अनुष्का यादव के साथ नहीं, बल्कि किसी तीसरी महिला के साथ छुट्टियां मनाने मालदीव गए थे.

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक फेसबुक मैसेंजर चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया है. उन्होंने लिखा, 'पता नहीं यह चैट कहां से, किसने और कैसे लीक की है, लेकिन मामला बेहद गंभीर है. इससे लगता है कि तेजस्वी यादव ने ही तेज प्रताप और निशु का मालदीव टूर प्लान और स्पॉन्सर किया.'
इस चैट में यह भी दावा किया गया है कि तेज प्रताप का न केवल अनुष्का से रिश्ता है, बल्कि उनके जीवन में एक और महिला भी है, जिससे शादी की बात हो चुकी है और बच्चे की योजना भी बनाई जा रही है.

'तीसरी' कौन? सोशल मीडिया पर बवाल

सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस कथित तीसरी महिला की पहचान जानने को उत्सुक हैं. वायरल चैट में दावा किया गया है कि तेज प्रताप के साथ गई यह महिला उनकी पत्नी अनुष्का नहीं थीं. दूसरी ओर, 'दूसरी' महिला के अस्पताल में भर्ती होने और खुद को मीडिया में लाने की तैयारी की बातें भी इस चैट में दर्ज हैं.

लालू यादव ने लिया सख्त फैसला?

सूत्रों के अनुसार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इस विवाद पर कड़ा रुख अपनाया है और तेज प्रताप को परिवार और पार्टी से बाहर करने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि, राजद की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. NBT इस वायरल चैट और सोशल मीडिया पर चल रही तमाम चर्चाओं की पुष्टि नहीं करता है. यह खबर महज सामने आई जानकारियों पर आधारित है.