menu-icon
India Daily

पटना में आज से कई फ्लाईओवर पर ट्रैफिक बंद, जानें पूरी तारीख और रूट

Patna Traffic Update: पटना में प्रमुख फ्लाईओवर और पुलों की मजबूती जांचने के लिए आज से ट्रैफिक बंद किया जाएगा. आइआइटी पटना की देखरेख में इन पुलों पर लोड टेस्टिंग और कंडीशन सर्वे किया जाना है.

Shilpa Shrivastava
पटना में आज से कई फ्लाईओवर पर ट्रैफिक बंद, जानें पूरी तारीख और रूट
Courtesy: AI Generated

Patna Traffic Update: पटना में प्रमुख फ्लाईओवर और पुलों की मजबूती जांचने के लिए आज से ट्रैफिक बंद किया जाएगा. आइआइटी पटना की देखरेख में इन पुलों पर लोड टेस्टिंग और कंडीशन सर्वे किया जाना है. इसके चलते 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक अलग-अलग तारीखों पर रात 2 बजे से सुबह 4 बजे तक संबंधित फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी. देर रात इन रास्तों से सफर करने वाले वाहन चालकों को पहले से वैकल्पिक मार्ग की जानकारी रखने की सलाह दी गई है.

1 अक्टूबर को आर-ब्लॉक फ्लाईओवर बंद:

ट्रैफिक बंदी की शुरुआत 1 अक्टूबर की रात से होगी. रात 2 बजे से सुबह 4 बजे तक आर-ब्लॉक रोड फ्लाईओवर पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. इस दौरान फ्लाईओवर की तकनीकी जांच और लोड टेस्टिंग की जाएगी. इसलिए इस समय इस रूट से गुजरने वाले लोगों को दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करना होगा.

3 अक्टूबर को GPO-चिरैयाटांड़ रूट पर रोक:

3 अक्टूबर को GPO सर्किल और चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर के बीच जांच का काम होगा. इसके चलते रात 2 से सुबह 4 बजे तक संबंधित मार्ग पर ट्रैफिक बंद रहेगा.

5 और 6 अक्टूबर को इन फ्लाईओवर पर जांच:

5 अक्टूबर को चिरैयाटांड़ आरओबी और 6 अक्टूबर को कंकड़बाग फ्लाईओवर पर लोड टेस्टिंग की जाएगी. दोनों जगह रात 2 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.

7 अक्टूबर को करबिगहिया रूट प्रभावित:

7 अक्टूबर को चिरैयाटांड़ से मीठापुर ओवरब्रिज वाया करबिगहिया रोड फ्लाईओवर पर ट्रैफिक बंद रहेगा. इस दौरान पुल की स्थिति और मजबूती की जांच की जाएगी.

8 अक्टूबर को बेली रोड ब्रिज पर रोक: 

जांच अभियान का आखिरी चरण 8 अक्टूबर को होगा. इस दिन बेली रोड ब्रिज पर रात 2 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों का परिचालन बंद रखा जाएगा.

वाहन चालक रखें इस बात का ध्यान:

ट्रैफिक बंदी केवल तय तारीखों पर रात 2 बजे से सुबह 4 बजे तक रहेगी. इस दौरान संबंधित फ्लाईओवर पर किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इसलिए देर रात सफर करने वाले लोग यात्रा से पहले अपने वैकल्पिक रूट की योजना बना लें. इससे ट्रैफिक बंदी के दौरान होने वाली परेशानी और देरी से बचा जा सकेगा.