menu-icon
India Daily

फायरिंग मामले में पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, जल्द कर सकते हैं सरेंडर

खान सर अपने वकीलों के साथ सीधे कोर्ट पहुंचे. सूत्रों के अनुसार वे सिविल कोर्ट में अनुराग वर्मा की अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल कर सकते हैं. कोर्ट परिसर में मीडिया की एंट्री प्रतिबंधित होने के कारण उन्हें बाहर किसी ने देखा नहीं.

antima
Edited By: Antima Pal
फायरिंग मामले में पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, जल्द कर सकते हैं सरेंडर
Courtesy: pinterest

Khan Sir Faisal Khan Surrender: प्रसिद्ध कोचिंग शिक्षक फैसल खान, जिन्हें छात्र 'खान सर' के नाम से जानते हैं, ने शुक्रवार को कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए पटना के सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. छात्र प्रदर्शनों के दौरान उनके कोचिंग संस्थान में हुई तोड़फोड़ और कथित फायरिंग के मामले में दर्ज FIR के बाद उन्होंने यह कदम उठाया.

खान सर पहुंचे पटना सिविल कोर्ट

खान सर अपने वकीलों के साथ सीधे कोर्ट पहुंचे. सूत्रों के अनुसार वे सिविल कोर्ट में अनुराग वर्मा की अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल कर सकते हैं. कोर्ट परिसर में मीडिया की एंट्री प्रतिबंधित होने के कारण उन्हें बाहर किसी ने देखा नहीं.

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद 2 जून की रात को शुरू हुआ. उस समय करीब 15-20 अज्ञात लोगों का एक समूह पटना के खान ग्लोबल स्टडीज इंस्टीट्यूट पर हमला बोल दिया. हमलावरों ने संस्थान के परिसर में जमकर तोड़फोड़ की, पथराव किया और नुकसान पहुंचाया. घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया. 

जल्द ही खान सर से होगी पूछताछ

वीडियो में कोचिंग संस्थान के दो सिक्योरिटी गार्ड हवाई फायरिंग करते दिख रहे थे. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दोनों गार्डों को हिरासत में ले लिया. पटना के सीनियर पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने शुक्रवार को पुष्टि की कि इस मामले में खान सर का नाम भी FIR में शामिल किया गया है. कदमकुआं पुलिस थाने में दर्ज इस FIR में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही खान सर से पूछताछ की जाएगी.

प्रतिद्वंद्वी संस्थानों पर आरोप

खान सर के समर्थकों का आरोप है कि यह हमला प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थानों द्वारा करवाया गया है. छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रतिस्पर्धा बढ़ने के कारण यह घटना हुई. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर गौर कर रही है. खान सर बिहार के लोकप्रिय शिक्षकों में शुमार हैं. वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए जाने जाते हैं. उनके संस्थान में बड़ी संख्या में छात्र पढ़ते हैं. इस घटना से पहले भी उनके संस्थान को लेकर विभिन्न मुद्दे चर्चा में रहे हैं.