menu-icon
India Daily

'मुझे कोई सबक नहीं सिखा सकता', अफेयर के आरोपों के बीच सड़क पर मचा हाई-वोल्टेज ड्रामा; शिक्षिका और पुलिस की बहस का वीडियो वायरल

हाजीपुर में बीपीएससी शिक्षिका गुंजन कुमारी, उनके पति और पुलिस के बीच सड़क पर हुई बहस का वीडियो वायरल हो गया है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
'मुझे कोई सबक नहीं सिखा सकता', अफेयर के आरोपों के बीच सड़क पर मचा हाई-वोल्टेज ड्रामा; शिक्षिका और पुलिस की बहस का वीडियो वायरल
Courtesy: @Nishat10475641 x account

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में एक सरकारी शिक्षिका और पुलिस के बीच सड़क पर हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह मामला उस समय चर्चा में आया जब बीपीएससी से नियुक्त शिक्षिका गुंजन कुमारी के पति अमन कुमार ने अपनी पत्नी पर विवाहेतर संबंधों के आरोप लगाए और पुलिस को सूचना दी.

बताया जा रहा है कि हाजीपुर के लिच्छवी नगर इलाके में एक किराए के मकान को लेकर विवाद सामने आया था. पति का आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी को एक कथित परिचित व्यक्ति के साथ वहां देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया. पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद मामला सड़क पर बहस और हंगामे में बदल गया.

कैसी थी वहां की स्थिति?

वीडियो में पुलिस अधिकारी शिक्षिका को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की सलाह देते दिखाई दे रहे हैं. वहीं शिक्षिका भी पुलिस के साथ बहस करती नजर आ रही हैं. इस दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया.

पति अमन ने क्या लगाए आरोप?

मामले को लेकर पति अमन कुमार ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि विवाह के बाद उन्होंने अपनी पत्नी की पढ़ाई और करियर को आगे बढ़ाने के लिए काफी संघर्ष किया. उन्होंने दावा किया कि आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने पत्नी की उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में पूरा सहयोग दिया. जिसके बाद उनकी पत्नी बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफल हुईं और सरकारी शिक्षिका बनीं.

पति का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद दोनों के रिश्तों में दूरी आने लगी. उनका कहना है कि एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उनकी पत्नी की नजदीकियां एक पुराने परिचित से बढ़ीं और बाद में दोनों लगातार संपर्क में रहने लगे. हालांकि इन आरोपों की अभी तक किसी आधिकारिक एजेंसी द्वारा पुष्टि नहीं की गई है.

बेटे ने क्या बताया?

विवाद उस समय और गहरा गया जब दंपति के 10 वर्षीय बेटे के कुछ बयान भी सामने आए. बच्चे ने अपनी मां और एक व्यक्ति के संबंधों को लेकर कुछ दावे किए हैं. हालांकि इन बयानों की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.