menu-icon
India Daily

Women's Asia Cup 2024 Final: टॉस जीतकर बैटिंग कर रही टीम इंडिया, ऐसी है खिताबी जंग की प्लेइंग 11

Womens Asia Cup 2024 Final: जिस पल का सभी को इंतजार था वो घड़ी आ गई है. दोपहर 3 बजे से खिताबी मैच शुरू हो गया है. इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.

India Daily Live
Women's Asia Cup 2024 Final: टॉस जीतकर बैटिंग कर रही टीम इंडिया, ऐसी है खिताबी जंग की प्लेइंग 11
Courtesy: Twitter

Womens Asia Cup 2024 Final: श्रीलंका में खेले जा रहे महिला एशिया कप 2024 का फाइनल शुरू हो गया है. जिसमें भारत और श्रीलंका की महिला टीमें आमने-सामने हैं. टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है. इस सीजन यह दोनों टीमें अजेय रही हैं. सेमीफाइनल में भारत ने जहां बांग्लादेश को हराया तो वहीं श्रीलंका ने पाकिस्तान को मात देकर फाइनल में एंट्री ली है. 

भारीय कप्हतान रमनप्रीत कौर ने कहा हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं, इसका कारण यह है कि दोनों सेमीफाइनल इसी पिच पर खेले गए थे. हम वास्तव में कड़ी मेहनत करते हैं, इसलिए आज यह एक लंबी बल्लेबाजी लाइनअप की तरह दिख रहा है, यह हमारे लिए अच्छा है. वे एक अच्छी टीम हैं, हम बस यही सोचते हैं कि हमें क्या करना है, हमें अच्छा क्रिकेट खेलना है. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन)- स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, उमा छेत्री, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह

श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन)- विशमी गुणरत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हासिनी परेरा, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, सचिनी निसानसाला