menu-icon
India Daily

बृजभूषण के करीबी बने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष, कौन हैं संजय सिंह बबलू?

Sanjay Singh: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष का का ऐलान कर दिया गया है. बीजेपी के सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष चुने गए हैं.

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
बृजभूषण के करीबी बने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष, कौन हैं संजय सिंह बबलू?

Sanjay Singh: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष का का ऐलान कर दिया गया है. बीजेपी के सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष चुने गए हैं. उन्होंने अनीता श्योराण को शिकस्त दी है.  बृजभूषण सिंह ने दावा किया था कि संजय अगले अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. संजय सिंह 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष बने थे. 2009 में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ बना तो बृजभूषण शरण सिंह प्रदेश अध्यक्ष और संजय सिंह उपाध्यक्ष बने थे.

संजय कुमार यौन उत्पीड़न के आरोपी निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के वफादार हैं. उनका मुकाबला राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता पहलवान अनीता श्योराण से था, जिन्हें उन पहलवानों का समर्थन प्राप्त है जिन्होंने बृज भूषण पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे. दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और महिला पहलवानों का पीछा करने का आरोप लगाया गया है.

2010 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनीता उनके खिलाफ मामले में एक गवाह और पुष्टिकर्ता हैं. उन्हें ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक के साथ-साथ विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट का भी समर्थन प्राप्त है. ये बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले प्रमुख पहलवान हैं.

कौन हैं संजय सिंह बबलू? 

संजय सिंह पूर्वी यूपी के चंदौली के रहने वाले हैं. वे फिलहाल वाराणसी में रहते हैं. संजय करीब डेढ़ दशक से कुश्ती से जुड़े हैं. उन्हें बृजभूषण शरण सिंह का करीबी माना जाता है. वो 2008 से ही वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष हैं. संजय सिंह बबलू का 2009 में प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष के रूप में चयन हुआ था.