menu-icon
India Daily

IND vs PAK: 'अच्छा खाओ, सो जाओ...', सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान आगा से हाथ मिलाने के सवाल पर ये क्या कह दिया?

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले 2026 टी20 विश्व कप मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने हाथ मिलाने के सवाल पर सस्पेंस बढ़ा दिया है. एशिया कप के पुराने विवादों के कारण टॉस का वक्त चर्चा में है.

Kanhaiya Kumar Jha
IND vs PAK:  'अच्छा खाओ, सो जाओ...', सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान आगा से हाथ मिलाने के सवाल पर ये क्या कह दिया?
Courtesy: X/@skinny258

नई दिल्ली: क्रिकेट जगत में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार हर क्रिकेट प्रेमियों को होता है. कल यानि रविवार को कोलंबो में होने वाले टी20 विश्व कप के महामुकाबले को लेकर भी क्रिकेट प्रेमियों में बेसब्री देखने को मिल रही है, लेकिन उससे पहले एक अनोखा सवाल भी खड़ा हो गया है कि क्या भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा टॉस के वक्त एक-दूसरे से हाथ मिलाएंगे? पिछले साल एशिया कप के दौरान दोनों टीमों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ थाम जिसके बाद से ही ये सवाल गाहे-बगाहे सामने आ ही जाते हैं.

वही टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे सूर्यकुमार यादव की बेबाकी किसी से छिपी नहीं है, जो अक्सर प्रेस कांफ्रेंस में देखने को मिल जाता है. जब उनसे हाथ मिलाने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही बेबाक अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अभी फैसला लेने में 24 घंटे का समय है, इसलिए थोड़ा धैर्य रखें. सूर्या का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- 'अभी चैन से खाओ और सो जाओ, कल मैच से पहले इस पर फैसला ले लिया जाएगा.'

एशिया कप से शुरू हुआ था विवाद 

हाथ मिलाने का यह मुद्दा इतना बड़ा इसलिए बन गया है क्योंकि 2025 के एशिया कप के दौरान दोनों देशों के बीच रिश्तों में खटास आ गई थी. उस टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को तीन बार हराया था, लेकिन एक भी मैच के बाद खिलाड़ियों या कप्तानों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया. भारतीय टीम ने पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था. वह तनाव आज भी खिलाड़ियों के जेहन में ताजा है.

सलमान आगा का रुख 

दूसरी तरफ, पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने भी इस मामले पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि यह फैसला कल पर छोड़ देना चाहिए. सलमान का मानना है कि क्रिकेट को हमेशा खेल भावना के साथ ही खेला जाना चाहिए. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी व्यक्तिगत राय शायद ज्यादा मायने न रखे, क्योंकि अंततः यह भारतीय टीम के रुख पर निर्भर करता है. पाकिस्तानी खेमा टॉस के वक्त भारतीय कप्तान की प्रतिक्रिया का इंतजार करेगा.