menu-icon
India Daily

Ind VS Pak: भारतीय खिलाड़ी हाथ मिलाने को राजी होते हैं तो क्या आप हैंडशेक करेंगे? जानें क्या बोले पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा

रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला खेला जाएगा. इस रोमांचक मुकाबले को लेकर फैंस की धड़कनें अभी से तेज हो गई हैं.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
Ind VS Pak: भारतीय खिलाड़ी हाथ मिलाने को राजी होते हैं तो क्या आप हैंडशेक करेंगे? जानें क्या बोले पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा
Courtesy: @KamalThe96549

रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 विश्वकप के सबसे रोमांचक मुकाबले का सभी को इंतजार है. कोलंबो में होने वाले इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा रिपोर्टरों से मुखातिब हुए. पत्रकारों से खचाखच भरे कमरे में जब सलमान आगा से पूछा गया कि कल होने वाले मुकाबले में यदि भारतीय खिलाड़ी हाथ मिलाने को राजी होते हैं तो क्या आप हैंडशेक करेंगे. इस पर पाकिस्तानी कैप्टन ने बड़ा ही डिप्लोमेटिक जवाब दिया. सलमान खान ने कहा, 'वह इस बारे में अभी कुछ नहीं बता सकते, हम कल इस बारे में देखेंगे.'


खेल को लेकर हो रही सियासत के सवाल पर सलमान अली आगा ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि खेल को उसी भावना से खेला जाना चाहिए जिस भावना से इसे शुरुआत से खेला जा रहा है.' उन्होने दोनों पक्षों से खेल की विरासत का सम्मान करने का आग्रह किया.

क्या भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाएंगे

एक भारतीय पत्रकार ने जब उनसे सवाल किया कि क्या पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत से हैंडशेक करेंगे. इस पर उन्होंने कहा कि हमें कल पता चलेगा.

क्या पिछली हार आपको परेशान करेगी

भारत के प्रति पाकिस्तान का रिकॉर्ड कोई खास अच्छा नहीं रहा है. जब सलमान से पूछा गया कि क्या पिछली हार पाकिस्तानी खिलाड़ियों को परेशान करेगी. इस पर उन्होंने कहा कि पुराने रिकॉर्ड मायने नहीं रखते. यह एक नया दिन होगा. उन्होंने कहा कि आप इतिहास नहीं बदल सकते लेकिन इस बार अच्छा करने की और जीतने की कोशिश कर सकते हैं.

उस्मान तारिक तुरुप का इक्का

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि  उस्मान तारिक हमारे लिए तुरुप का इक्का हैं. हमें इस बात की कोई परवाह नहीं कि उनके एक्शन के बारे में कोई क्या कहता है. उन्होंने कहा कि उस्मान के एक्शन को दो बार हुई जांच में सही पाया गया है और मैं नहीं जानता कि बार-बार उनके एक्शन को लेकर बात क्यों होती है.

भारत के खिलाफ हमारी तैयारी जबरदस्त

अपनी बात को समाप्त करते हुए सलमान आगा ने कहा कि उनकी टीम ने भारत से मैच खेलने के लिए जबरदस्त तैयारी की है. उन्होंने कहा कि कोलंबो में मैच खेलने का उन्हें और उनकी टीम को अनुभव है जिसका उन्हें मैच में फायदा मिलने की उम्मीद है. कप्तान ने कहा कि हम पिच के बारे में जानते हैं. हम इसको लेकर चिंतित नहीं है कि हमें पिच पर मदद मिलेगी या नहीं. हमें पूरे 40 ओवर अच्छा क्रिकेट खेलना होगा.