Paris Olympics 2024: मात्र 100 ग्राम वजन बढ़ने के चलते ओलंपिक के लिए अयोग्य करार दी गईं भारती पहलवान विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं, इस पर खेल पंचाट न्यायालय शनिवार रात करीब 9 बजे अपना फैसला सुनाएगा. फैसला आने से पहले ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले जेवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने विनेश फोगाट को लेकर बड़ा बयान दिया है.
अगर हमें पदक नहीं मिलता तो लोग हमें भूल जाते हैं
नीरज चोपड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि विनेश के साथ जो हुआ अगर वह ना हुआ होता तो उन्हें पदक मिल जाता. उन्होंने कहा कि अगर हमें पदक नहीं मिलता तो लोग हमें कुछ समय के लिए याद रखते हैं और फिर भूल जाते हैं. मैं लोगों से अनुरोध करता चाहता हूं कि विनेश ने देश के लिए जो किया है उसे न भूलें.
नीरज ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि अगर उन्हें पदक मिलता है तो यह वाकई बहुत अच्छा होगा। अगर ऐसी स्थिति नहीं आती तो उसे पदक मिल जाता। अगर हमें पदक नहीं मिलता तो लोग हमें कुछ समय के लिए याद रखते हैं और कहते हैं कि हम उनके चैंपियन हैं लेकिन अगर हमें पदक नहीं मिलता तो वे हमें भूल जाते हैं... मैं लोगों से बस इतना अनुरोध करना चाहता हूं कि विनेश ने देश के लिए जो किया है उसे न भूलें..."
#WATCH भारतीय पहलवान विनेश फोगट की स्पोर्ट्स कोर्ट कैस की सुनवाई पर ओलंपिक रजत पदक विजेता, भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि अगर उन्हें पदक मिलता है तो यह वाकई बहुत अच्छा होगा। अगर ऐसी स्थिति नहीं आती तो उसे पदक मिल जाता। अगर हमें पदक नहीं मिलता तो लोग… pic.twitter.com/3TADHj3ZxD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2024
सुनवाई पूरी बस फैसला आना बाकी
बता दें कि विनेश फोगाट मामले में खेल पंचाय न्यायालय में सुनवाई पूरी हो चुकी है, आज रात नौ बजे बस फैसला आना बाकी है.
मेडल तालिका में 69वें स्थान पर भारत
गौरतलब है कि भारत ने इस ओलंपिक में अभी तक कुल 6 मेडल हासिल किए हैं जिनमें पांच ब्रांज और 1 सिल्वर मेडल शामिल है. मेडल तालिका में भारत 69वें स्थान पर है.