Paris Olympics 2024: मेडल टैली में इन 3 देशों का जलवा, भारत की रैंक हैरान कर देगी


India Daily Live
10 Aug 2024

पेरिस ओलंपिक 2024

    इन दिनों पेरिस में ओलंपिक 2024 चल रहा है, जिसमें भारत के खाते में अब तक 6 मेडल आए हैं.

117 एथलीट भेजे थे

    भारत के 117 एथलीट्स 16 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं. देश के खाते में अब तक 5 ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल आया है.

एक भी गोल्ड नहीं

    इन खेलों में अब तक 14 दिन पूरे हो चुके हैं. आज 15वां दिन है, लेकिन भारत के खाते में एक भी मेडल नहीं आया.

टॉप 3 देश, भारत किस नंबर पर?

    मेडल टैली पर नजर डालें तो टॉप 3 देशों में अमेरिका, चाइना, ऑस्ट्रेलिया का जलवा दिख रहा है. भारत 69वें नंबर पर है.

भारत ने इन खेलों में जीते मेडल

    भारत ने शूटिंग में 3 और रेसलिंग में 1 ब्रॉन्ज जीता है. हॉकी में भी ब्रॉन्ज आया है. वहीं जैवलिन में सिल्वर आया है.

नंबर एक पर अमेरिका

    नंबर एक पर अमेरिका है, जिसने अब तक 111 मेडल जीते हैं, इनमें 33 गोल्ड, 39 सिल्वर और 39 ही ब्रॉन्ज शामिल हैं.

नंबर 2 पर चीन

    नंबर 2 पर चीन है, जिसने अब तक 83 मेडल जीते हैं, जिनमें 33 गोल्ड, 27 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज शामिल हैं.

नंबर तीन पर ऑस्ट्रेलिया

    तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने अब तक कुल 48 मेडल जीते हैं, इनमें 18 गोल्ड, 16 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज शामिल हैं.

More Stories