पेरिस ओलंपिक के एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरे भारत का दिल तोड़ दिया है. भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाएंगी. तय कैटेगरी में ज्यादा वजन होने की वजह से पेरिस ओलिंपिक से बाहर होना पड़ा है. 50 kg की कैटेगरी में खेलती हैं. बुधवार को उनका वजन करीब 100 ग्राम ज्यादा मिला. वजन ज्यादा होने के कराण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया.
भारतीय ओलिंपिक संघ ने विनेश के अयोग्य घोषित होने की पुष्टि कर दी है. आईओए ने कहा, हमें यह खबर देते हुए खेद हो रहा है कि विनेश फोगाट महिला कुश्ती के 50 किलो वर्ग से अयोग्य घोषित कर दी गई है. पूरी रात टीम के अथक प्रयासों के बावजूद सुबह उनका वजन 50 किलो से अधिक पाया गया. भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने फोगाट को वजन मानदंड पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया, लेकिन उनके आग्रह को अस्वीकार कर दिया गया.
लेकीन धक्का देकर जान बूझ कर जब नीचे गिराते है तो ज्यादा तकलीफ होती है 💔💔🥲 #Olympics #Paris2024 #Olympic2024 #OlympicChampion #Phogat_Vinesh https://t.co/fqSjeSCYxQ
— Satveer Bangra (@satveer_bangra) August 7, 2024Also Read
Breaking News:
— Pawan Jaiswal (@Pawan_Jaiswal22) August 7, 2024
सदमा से विनेश फोगाट बेहोश, अस्पताल में भर्ती
पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद भारतीय रेसलर विनेश फोगाट बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
1/2#विनेश_फोगट #विनेश_देश_की_शान #phogat #फोगाट#Phogat_Vinesh #Olympic2024 pic.twitter.com/6i3A7X3TJQ
यह सिर्फ विनेश फोगाट का नहीं, देश का अपमान है
— Aditya Kumar Singh (@adityakmrsingh) August 7, 2024
ऐसे समय जब #VineshPhogat पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थी, तब उसे मात्र 100 ग्राम वजन ज्यादा दिखाकर रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है।
पूरा देश विनेश फोगाट के साथ खड़ा है।#Olympic2024 #विनेश_फोगाट#conspiracy #wrestling #Phogat_Vinesh… pic.twitter.com/NH3QkzoYoV
गोल्ड जीतने की प्रबल दावेदार विनेश फोगाट के बाहर होने से पूरा देश सदमे में है. सोशल मीडिया पर इसे भारत के साथ धोखा बताया जा रहा है. विनेश फोगाट कल जीत रही थीं तब वजन सही था फाइनल में आते ही वजन केसे बढ़ गया? ये सवाल हजारों भारतीय के मन में है.
Massive Heart Break For Vinesh Phogat 💔🥹
— Ramniwas Jat (@RamniwasJa32082) August 7, 2024
Panauti lag gayee 🥺
She has been DISQUALIFIED from the women’s wrestling 50kg Olympics final as she was found 100 grams overweight at the weigh-in this morning 😭
She will not win any medal ❌
#Phogat_Vinesh #विनेश_फोगाट pic.twitter.com/aUMkXzePIV
सेमी फाइनल खेल था तब वजन ठीक था। अब 100 ग्राम वजन बढ़ गया तो अयोग्य घोषित कर दिया। कहीं इसके पीछे कोई गहरी साजिश तो नहीं?#Phogat_Vinesh pic.twitter.com/b7lIVJwqxV
— Salman Ali (@salmanfire_) August 7, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनेश फोगाट का हौसला बढ़ाया और कहा कि वह चैंपियंस की चैंपियन हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम नरेंद्र मोदी लिखा, विनेश फोगाट, आप चैंपियंस की चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं. आज का झटका दर्द देने वाला है.
Vinesh, you are a champion among champions! You are India's pride and an inspiration for each and every Indian.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 7, 2024
Today's setback hurts. I wish words could express the sense of despair that I am experiencing.
At the same time, I know that you epitomise resilience. It has always…
मंगलवार को विनेश फोगाट 3 मुकाबले जीतकर ओलिंपिक में फाइनल में पहुंचने वालीं पहली भारतीय महिला रेसलर बनी थीं. विनेश फोगाट, ओलंपिक से खाली हाथ लौटेंगी. उन्हें कोई भी पदक नहीं मिलेगा. अयोग्य होने की वजह से उन्हें सिल्वर मेडल भी नहीं मिल पाएगा.