menu-icon
India Daily

IND vs AFG Test Squad: रोहित-विराट युग के बाद 'प्रिंस' के हाथों में कमान, अफगानिस्तान के खिलाफ केएल राहुल बने नए उप-कप्तान

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नई टीम का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है. वहीं केएल राहुल को टीम का नया उप-कप्तान बनाया गया है.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
IND vs AFG Test Squad: रोहित-विराट युग के बाद 'प्रिंस' के हाथों में कमान, अफगानिस्तान के खिलाफ केएल राहुल बने नए उप-कप्तान
Courtesy: X

भारतीय क्रिकेट में नए दौर की शुरुआत होती दिख रही है. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए घोषित टीम में युवा खिलाड़ियों को बड़ा मौका मिला है. शुभमन गिल टेस्ट टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. वहीं केएल राहुल को टीम के नए उप-कप्तान है. टीम में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और साई सुदर्शन जैसे युवा सितारों के साथ अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी शामिल हैं. यह मैच 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा.

नए चेहरों को मिली जगह

राजस्थान के स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर मानव सुथार और पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है. बरार और सुथार, दोनों ही इंडियन प्रीमियर लीग IPL की गुजरात टाइटंस में शुभमन के टीममेट हैं.

ऋषभ पंत को उप-कप्तान पद से हटाया

तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह को उनके वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत इस टेस्ट मैच से आराम दिया गया है. वहीं, शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को टेस्ट टीम के उप-कप्तान पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह केएल राहुल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. टीम की कप्तानी शुभमन गिल ही करते रहेंगे. वहीं ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी इस मैच से आराम दिया गया है.

India vs Afghanistan Test Team: 

गिल (C), जयसवाल, राहुल (VC), साई सुदर्शन, पंत, पडिक्कल, नितीश, सुंदर, कुलदीप, सिराज, प्रिसिध, सुथार, गुरनूर, हर्ष दुबे, जुरेल (WK)

खबर अपडेट हो रही है...