menu-icon
India Daily

'इंडिया गॉट लेटेंट सीजन 2' में पहुंचीं आलिया भट्ट और शरवरी वाघ, वायरल तस्वीर ने मचा दिया बवाल!

आलिया भट्ट की कॉमेडी टाइमिंग और  शरवरी वाघ की फ्रेश एनर्जी पैनल पर मजेदार केमिस्ट्री बना सकती है. 'इंडिया गॉट लेटेंट' पिछले सीजन में यूट्यूब का सबसे पॉपुलर शो बनकर उभरा था. हजारों-लाखों लोग इसे रोज देख रहे थे. लेकिन शो एक बड़े विवाद में भी फंस गया था.

antima
Edited By: Antima Pal
'इंडिया गॉट लेटेंट सीजन 2' में पहुंचीं आलिया भट्ट और शरवरी वाघ, वायरल तस्वीर ने मचा दिया बवाल!
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड की प्यारी अभिनेत्री आलिया भट्ट और युवा स्टार शरवरी वाघ अब स्टैंड-अप कॉमेडी शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन में नजर आने वाली हैं. इन दोनों की सेट वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस का उत्साह आसमान छू रहा है.

'इंडिया गॉट लेटेंट सीजन 2' में पहुंचीं आलिया भट्ट और शरवरी वाघ

कॉमेडियन समय रैना ने हाल ही में अपने स्टैंड-अप स्पेशल Still Alive में सीजन 2 की घोषणा की थी. उसी के बाद अलिया और शरवरी वाली यह फोटो सामने आई है. तस्वीर में दोनों अभिनेत्रियां पैनल पर बैठी नजर आ रही हैं. उनके साथ मौजूद हैं The Habitat के फाउंडर बलराज सिंह घई और मशहूर कॉमेडियन आशीष सोलंकी, जो पिछले सीजन के भी नियमित हिस्से थे. 

लग रहा है कि अलिया और शरवरी वाघ इस सीजन की पहली गेस्ट बनने जा रही हैं. फैंस की खुशी की वजह सिर्फ शो नहीं है. आलिया और शरवरी वाघ जल्द ही यश राज फिल्म्स की जासूसी फिल्म Alpha में साथ नजर आने वाली हैं. 10 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है. 

ऐसा माना जा रहा है कि दोनों कलाकार इस शो में फिल्म की प्रमोशन के लिए आई हैं. आलिया भट्ट की कॉमेडी टाइमिंग और  शरवरी वाघ की फ्रेश एनर्जी पैनल पर मजेदार केमिस्ट्री बना सकती है. 'इंडिया गॉट लेटेंट' पिछले सीजन में यूट्यूब का सबसे पॉपुलर शो बनकर उभरा था. हजारों-लाखों लोग इसे रोज देख रहे थे. लेकिन शो एक बड़े विवाद में भी फंस गया था.

जब रणवीर अल्लाहबादिया ने एक अनुचित और अश्लील सवाल पूछ लिया, तो पूरे देश में आक्रोश फैल गया. कई राज्यों में समय रैना, रणवीर और अन्य पैनल मेंबर्स के खिलाफ शिकायतें और FIR भी दर्ज हुईं. इसके बावजूद शो के फैंस अभी भी इसे वापस देखने के लिए उत्सुक हैं. अब सीजन 2 के ऐलान के साथ ही नई उम्मीद जागी है. आलिया जैसी बड़ी स्टार का इस शो में आना न सिर्फ शो को नई ऊंचाई देगा, बल्कि फिल्म Alpha को भी जबरदस्त प्रमोशन मिलेगा. फैंस सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि शो कब रिलीज होगा.