menu-icon
India Daily

T20 World Cup: अभिषेक शर्मा को खिलाने को लेकर कोचों में महाभारत! एशिया कप का हीरो T20 वर्ल्ड कप में साबित हो रहा 'जीरो'

इस विश्व कप अभिषेक शर्मा फैंस को बल्ले से लगातार निराश कर रहे हैं. उन्होंने अभी तक कुल चार मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने महज 15 रन ही बनाए हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
T20 World Cup: अभिषेक शर्मा को खिलाने को लेकर कोचों में महाभारत! एशिया कप का हीरो T20 वर्ल्ड कप में साबित हो रहा 'जीरो'
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत का अभियान अब चिंताजनक दौर से गुजर रहा है. इस बहस के का मुख्य भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बन गए हैं. टूर्नामेंट की निराशाजनक शुरुआत के बाद अब भारतीय कोचिंग स्टाफ उनकी खराब फॉर्म से निपटने और उनसे रन बनवाने के तरीकों को लेकर बंटा हुआ है. हालांकि, टूर्नामेंट में अब तक उन्हें सफलता नहीं मिली है, क्योंकि अभिषेक ने सिर्फ चार मैच में केवल 15 रन ही बनाए हैं.

अभिषेक को लेकर भारतीय कोचों में मतभेद

सुपर 8 में भारतीय टीम की करारी शिकस्त के बाद अब भारतीय टीम के भीतर मतभेद शुरु हो गई है. दरअसल अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म से निपटने और उन्हें उनकी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापस लाने के तरीके को लेकर भारतीय कोच बंटे हुए हैं. सहायक कोच रयान टेन की मैच के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक की हालिया टिप्पणियों से यह बात स्पष्ट हो गई.

सहायक कोच रयान  ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि विश्व कप से पहले अभिषेक की तैयारी में एक समय पर हुई फूड पॉइजनिंग ने जाहिर तौर पर उस स्तर तक पहुंचने में बाधा डाली है, जहां हम उसे इस समय देखना चाहते हैं.' 

अभिषेक शर्मा के समर्थन में उतरे बल्लेबाजी कोच

वहीं दूसरी ओर बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक अभिषेक के समर्थन में उतरे हैं. उन्होंने कहा कि, 'मुझे नहीं लगता कि यह कोई संघर्ष है. आज भी मुझे लगता है कि उसने अच्छी शुरुआत की है. इस समय बल्लेबाज से बहुत कुछ कहना बेहतर नहीं है, बल्कि कुछ न कहना ही बेहतर है. हर खिलाड़ी के करियर में यह दौर आता है.'

4 मैच 15 रन

बता दें अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में रनों के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. उन्हें इस आईसीसी टूर्नामेंट में अब तक चार मैच खेले हैं. जिनमें वह शुरुआती तीन मैच में डक पर आउट हुए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अपना खाता खोला तो सही लेकिन उसमें भी वह महज 15 रन बनाकर आउट हो गए. 

एशिया कप में गर्जा था बल्ला

भले ही अभिषेक शर्मा इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहे हैं लेकिन उनकी गिनती विश्व के नंबर वन टी20 सलामी बल्लेबाजों में होती है. उन्होंने एशिया कप में अपने बल्ले का जादू बिखेरा था जहां पर उन्होंने 7 पारियों में 44.85 की औसत के साथ 314 रन बनाए थे. इसके साथ ही वह एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे.