नई दिल्ली: रविवार को टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए के मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से शिकस्त दी. इस शानदार जीत के बाद भारतीय टीम ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. हार्दिक पांड्या ने मैच का आखिरी विकेट लेकर पाकिस्तान को मात्र 114 रनों पर ऑल आउट करने में अहम भूमिका निभाई.
मैच के जीतने के बाद सभी खिलाड़ी एक दूसरे से खुशी-खुशी गले मिल रहे थे लेकिन हार्दिक पांड्या कुलदीप यादव से कुछ नाराज दिख रहे थे. यहां तक कि मैच खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी गुस्से में स्पिनर से कुछ कहा.
भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब मैदान पर हल्का तनाव दिखाई दिया. हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव के बीच हुई बातचीत ने माहौल को थोड़ा गंभीर बना दिया, यहां तक कि तिलक वर्मा भी चिंतित नजर आए. स्थिति को शांत करने के लिए रिंकू सिंह को बीच में आना पड़ा. हालांकि मामला ज्यादा नहीं बढ़ा, लेकिन हार्दिक की नाराजगी साफ दिखाई दे रही थी.
Why kuldeep angry with Suryakumar Yadav and Hardik Pandya 🤔 #INDvsPAK #kuldeepyadav #SuryaKumarYadav #HardikPandya pic.twitter.com/3RrEIpPbiT
— ASK (@ASKvideos2) February 16, 2026Also Read
- IND vs PAK: पाकिस्तान की बेइज्जती के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बनाया था 'धांसू प्लान'!, BCCI ने वीडियो किया जारी
- क्या करती हैं अदिति हुडिया, बनने वाली है ईशान किशन की दुल्हनिया?
- IND vs PAK: पाकिस्तान की हार के बाद मोहसिन नकवी के बुरे दिन शुरू, एशिया कप ट्रॉफी चोर पर क्यों भड़के आर्मी चीफ असीम मुनीर
दरअसल इस पूरे मामले की शुरुआत 18वें ओवर से शुरु हुई. जब भारत जीत की ओर बढ़ रहा था. हार्दिक के ओवर में एक आसान सा दिखने वाला कैच छूट गया, जिसने कुछ पलों के लिए सभी को चौंका दिया. हालांकि इससे मैच के नतीजे पर कोई खासा असर नहीं पड़ा, फिर भी मैदान पर निराशा दिखना स्वाभाविक था.
कैच छूटने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी कुलदीप यादव से नाराज नजर आए. उन्होंने ने भी कुलदीप यादव को फटकार लगाई. हार्दिक और सूर्या दोनों ने कुलदीप से बातचीत की, जबकि तिलक वर्मा भी पास खड़े स्थिति को देख रहे थे.
बता दें कल भारत ने अपनी चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान टीम को पटकनी देते हुए सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. सूर्या सेना ग्रुप ए से सुपर 8 में पहुंचने वाली पहली टीम है. अब टीम का अगला ग्रुप स्टेज मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड के साथ है.