menu-icon
India Daily

IND vs PAK: पाकिस्तान की हार के बाद मोहसिन नकवी के बुरे दिन शुरू, एशिया कप ट्रॉफी चोर पर क्यों भड़के आर्मी चीफ असीम मुनीर

भारत से टी20 विश्व कप में मिली हार ने पाकिस्तान में सिर्फ खेल प्रेमियों को ही नहीं, बल्कि सत्ता के गलियारों को भी झकझोर दिया है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IND vs PAK: पाकिस्तान की हार के बाद मोहसिन नकवी के बुरे दिन शुरू, एशिया कप ट्रॉफी चोर पर क्यों भड़के आर्मी चीफ असीम मुनीर
Courtesy: India Daily

नई दिल्ली: भारत से टी20 विश्व कप में मिली हार ने पाकिस्तान में सिर्फ खेल प्रेमियों को ही नहीं, बल्कि सत्ता के गलियारों को भी झकझोर दिया है. कल दोनो टीमों के बीच हुए मुकाबले में एक बार फिर से भारत ने 61 रनों से बाजी मार ली. टीम के हारते ही पाकिस्तान के  इस्लामाबाद और रावलपिंडी में हलचल तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि मैदान पर मिली शिकस्त से पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर नाराज दिखाई दे रहे हैं. 

सूत्रों के अनुसार, यह मामला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के बीच मतभेद तक पहुंच गया है. हार को लेकर पहले से ही आलोचना झेल रहे बोर्ड पर अब बयानबाजी और तैयारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

ये बनी विवाद की जड़

दरअसल भारत से मैच हारने के बाद से ऐसा कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर पीसीबी के चेयरमैन से खीज खाए हुए हैं क्योंकि उन्होंने भारत पाक मैच से पहले बहुत बड़े दावे किए थे. लेकिन वो सारे दावें फुस हो गए. इतना ही नहीं मैच से पहले पीसीबी ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया था. साथ ही बयानबाजी भी की थी. पीसीबी अध्यक्ष यहीं नहीं रुके थे. उन्होंने अपने बायन में पाकिस्तानी सेना का भी जिक्र करते हुए कहा था कि जिसके बाद से इस विवाद ने और तूल पकड़ा था. 

हार ने बढ़ाया तनाव

भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी दबाव में बिखर गई. एक विश्वसनीय सूत्र ने बताय कि भारत से इस हार को 'शर्मनाक पतन' बता जा रहा है. पाकिस्तान में भारत के साथ क्रिकेट मुकाबला केवल खेल नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा और राजनीतिक प्रतीक से भी जुड़ा होता है. ऐसे में हार ने असंतोष को और गहरा कर दिया. बता दें भारत ने पाकिस्ता को 61 रन से हराया था. 

प्रधानमंत्री तक पहुंचा मामला 

यह मामला यहीं नहीं रूका रिपोर्ट्स का दावा है कि सेना प्रमुख ने इस मुद्दे पर अपनी गहरी चिंता जताई है. उन्होंने अपनी इस चिंता को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तक पहुंचाई. संदेश में टीम की तैयारी, प्रशासनिक कमियों और अनावश्यक आक्रामक बयानबाजी पर सवाल उठाए गए.