menu-icon
India Daily

T20 World Cup: राशिद खान ने टी20 में बनाया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना और गेंदबाजों के लिए होगा असंभव, जानें ऐसा क्या कर दिया?

आज टी20 विश्व कप का 28वां मुकाबला अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेला जा रहा है जिसमें अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने अपने स्पिन का जादू दिखाते हुए यूएई के खिलाफ इतिहास रच दिया है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
T20 World Cup: राशिद खान ने टी20 में बनाया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना और गेंदबाजों के लिए होगा असंभव, जानें ऐसा क्या कर दिया?
Courtesy: @Rajiv1841

नई दिल्ली: आज टी20 विश्व कप का 28वां मुकाबला अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेला जा रहा है जिसमें अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने अपने स्पिन का जादू दिखाते हुए यूएई के खिलाफ इतिहास रच दिया है. उन्होंने यूएई के खिलाफ मैच में ऐसा विश्व रिकॉर्ड बनाया जिसके आस पास कोई भी गेंदबाज है. दरअसल राशिद खान ने टी20 प्रारूप में आज अपना 700वां विकेट लिया. यह करने वाले वह दुनिया के पहले गेदंबाज बन गए हैं. 

राशिद ने रचा विश्व रिकॉर्ड 

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने यूएई के खिलाफ विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. राशिद ने टी20 विश्व कप में यूएई के मोहम्मद अरफान को आउट करते ही टी20 क्रिकेट प्रारूप में 700 विकेट ले लिए  हैं. ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले गेंदबाज हैं. राशिद के अलावा किसी और गेंदबाज ने अभी तक यह कारनामा नहीं किया है. वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 191 विकेट अपने नाम किए हैं. 

अफगानिस्तान ने यूएई को दी मात 

अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में यूएई को मात देकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया है.  राशिद की सेना ने यूएई को 5 विकेट से हार चखाया. हालांकि बता दें कि यूएई ने पहले बल्लेबजी करते हुए 160 रन बनाए. इसके बाद अफगानिस्तीन की टीम 161 रनों का संरक्षण करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने पांच विकेट के नुकासन पर ही 161 रन बना लिए. 

कुछ ऐसा रहा राशिद का टी20I क्रिकेट करियर

अब अगर राशिद के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में कुल 113 मुकाबले खेले हैं जिनमें उन्होंने 6.05 की इकॉनमी और 13.72    की औसत से 191 विकेट लिए हैं.