क्या करती हैं अदिति हुडिया, बनने वाली है ईशान किशन की दुल्हनिया?
Babli Rautela
16 Feb 2026
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर सुर्खियों में छाए टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन की पर्सनल लाइफ भी अब ट्रेंड कर रही है. जयपुर की खूबसूरत मॉडल अदिति के साथ उनका नाम चर्चा का विषय बना हुआ है.
दादा अनुराग पांडेय का खुलासा
ईशान के दादा ने गांव में मीडिया से कहा कि "ईशान जिससे शादी करेगा, मुझे मंजूर है. अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है, जयपुर में रहती है और मॉडल है.' उन्होंने ये भी बताया कि परिवार ईशान की खुशी को प्राथमिकता देगा और शादी की तैयारियां जल्द शुरू हो सकती हैं.
अदिति हुंडिया का मॉडलिंग सफर
अदिति हुंडिया जयपुर की रहने वाली हैं और ब्यूटी पेजेंट्स में नाम कमा चुकी हैं. उन्होंने मिस डीवा 2018 का खिताब जीता है और फेमिना मिस इंडिया में फाइनलिस्ट रहीं. सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी और फैशन सेंस उन्हें लाखों फॉलोअर्स दे चुका है.
कैसे हुई प्यार की शुरुआत
ईशान और अदिति की जोड़ी की अफवाहें 2019 आईपीएल के दौरान शुरू हुईं, जब अदिति स्टैंड्स में 'मिस्ट्री फैनगर्ल' के रूप में नजर आईं. इंस्टाग्राम पर लाइक्स, कमेंट्स और इंटरैक्शन ने रिश्ते की अफवाहों को हवा दी.
शादी की संभावित तारीख
सूत्रों के मुताबिक, ईशान T20 वर्ल्ड कप के बाद या IPL 2026 के बाद शादी रचाने की योजना बना सकते हैं. हालांकि कोई ऑफिशियल डेट घोषित नहीं हुई है, लेकिन परिवार का सपोर्ट इसे जल्दी साकार कर सकता है.
अदिति का फैमिली बैकग्राउंड
अदिति के पिता ललित हुंडिया जयपुर के जाने-माने बिजनेसमैन हैं. अदिति ने पढ़ाई के साथ मॉडलिंग को करियर बनाया और अब अपना फैशन लेबल भी चला रही हैं, जो उनकी इंडिपेंडेंट पर्सनैलिटी को दर्शाता है.
सोशल मीडिया पर वायरल
ईशान की पाकिस्तान के खिलाफ मैच विनिंग पारी के बाद अदिति की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस दोनों की जोड़ी को 'परफेक्ट मैच' बता रहे हैं और शादी की बधाई दे रहे हैं.
ईशान-अदिति की जोड़ी
क्रिकेट और ग्लैमर की दुनिया का ये कॉम्बिनेशन फैंस को खूब पसंद आ रहा है. दादा की मंजूरी के बाद अब सबकी नजरें इस हाई-प्रोफाइल कपल पर टिकी हैं, जो जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं.