नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 अब सेमीफाइनल के निर्णनाक मोड़ पर पहुंच गया है. कल पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर 8 का हाई ड्रामे वाला मैच खेला गया. जिसमें इंग्लैंड ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. ये मैच पाकिस्तानी टीम और पाकिस्तानी फैंस दोनों के लिए ही बुरा रहा.
अब मैच से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में इंग्लिश और पाकिस्तानी प्रशंसकों से बीच झड़प हो गई थी. अब झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मंगलवार का दिन पाकिस्तान टीम के साथ ही पाकिस्तानी प्रशंसकों के लिए भी खौफनाक रहा. एक ओर पाकिस्तान टीम मैच में संघर्ष कर रही थी वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान प्रशंसक इंग्लिश फैंस से उलझ रहे थे. जिसके चलते विवाद बढ़ गया. तनाव बढ़ने पर कई श्रीलंकाई समर्थकों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की.
Play silly games, win silly prizes.
Serial offender. Time for the @ICC to take a stand. #cricket #worldcup pic.twitter.com/pdbrAG13tY
— Jake Jeakings (@JakeJeakings1) February 24, 2026
आपको बता दें कि एक पाकिस्तानी फैन सऊद पर आरोप है कि वह पूरे टूर्नामेंट के दौरान विपक्षी फैंस को उकसाने और 'धमकाने' का काम कर रहा था. घटना का यह वीडियो ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक जीनिंग्स ने साझा किया.
इस बीच, सऊद ने आरोप लगाते हुए कहा कि इंग्लैंड फैन ही उसके पास पहले आया और बदतमीजी की थी. उसने दावा किया कि इंग्लैंड के समर्थक जेक के दोस्त थे और उन्होंने उस पर बीयर फेंकी, जिसके कारण हाथापाई हुई.
बता दें कल पाकिस्तान को मात देकर इंग्लिश टीम टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री करने वाली पहली टीम बन गई है. पाकिस्तान ने इंग्लैंड को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे इंग्लैंड ने 5 गेंद शेष रहते ही 9 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया.
इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रुक कल के मैच के हीरो रहे. उन्होंने कल अपनी कप्तानी पारी की बदौलत टीम को सेमीफाइनल की टिकट दिलवाई है. बता दें यह कप्तान हैरी ब्रूक का पहला T20I शतक रहा. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सौ रनों की आतिशी पारी खेली थी.