menu-icon
India Daily

डेविड मिलर के साथ पोस्ट शेयर करते ही सनकी फैंस का फूटा गुस्सा, RJ प्रिंसी को दे दी रेप की धमकी

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरजे प्रिंसी पारिख को साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम के साथ पोस्ट शेयर करने के बाद रेप थ्रेट आए हैं.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
डेविड मिलर के साथ पोस्ट शेयर करते ही सनकी फैंस का फूटा गुस्सा, RJ प्रिंसी को दे दी रेप की धमकी
Courtesy: X (@Kuldeepkumar497)

कोई भी चीज जब हद से ज्यादा हो तो घातक हो सकती है. क्रिकेट के लिए भी कुछ इंडियन फैंस का कुछ ऐसा ही प्यार देखने को मिला. टीम की हार से गुस्साए लोगों ने एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरजे प्रिंसी पारिख को रेप तक की धमकी दे डाली.

टी-20 विश्व कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबल देखने को मिला. हालांकि अहमदाबाद में  खेले गए इस मैच में भारत को 76 रनों से शिकस्त मिली. इसी के साथ टीम की लगातार जीत का सिलसिले पर ब्रेक लग गया. जिससे क्रिकेट प्रेमियों में नाराजगी देखने को मिली. 

आरजे प्रिंसी ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जिसके बाद 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत से ही लड़खड़ा गई. इसे भारत की टी-20 विश्व कप में अब तक की सबसे बड़ी हारों में से एक माना जा रहा था. मैच हारने की वजह से प्रशंसकों में आक्रोश देखने को मिला.

मैच के बाद अहमदाबाद में मौजूद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और आरजे प्रिंसी पारिख ने डेविड मिलर के साथ एक मजाकिया रील पोस्ट की. कैप्शन मे लिखा कि डेविड मिलर. क्या खिलाड़ी है! वीडियो में लिखा था कि मुझे लगा हम दोस्त हैं, डेविड. मिलर की शानदार पारी के बाद यह रील तेजी से वायरल हो गई. लेकिन भारतीय टीम के फैंस का गुस्सा इस रील पर फूट पड़ा और हद तो तब पार हो गई जब आरजे को रेप की धमकियां मिलने लगी.

धमकी देने वालों को सख्त चेतावनी 

प्रिंसी ने कहा कि इस पोस्ट के शेयर करने के बाद उन्हें बेहद परेशान करने वाली रेप धमकियां और बॉडी शेमिंग कमेंट्स मिले. जिसकी वजह से उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा. उन्होंने घोषणा की कि वे इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएंगी. हालांकि कुछ लोगों ने उनके पक्ष में भी कमेंट किया और क्रिकेट की दीवानगी पर भी सवाल उठाया है. कुछ यूजर्स ने इसे गलत बताया और खेल को खेल की तरह लेने की सलाह दी है. वहीं कुछ ने इसे देश के लिए वफादारी से जोड़ दिया.