Karnataka vs Jammu and Kashmir Ranji Trophy Final Day 2: कर्नाटक बनाम जम्मू और कश्मीर रणजी ट्रॉफी का आज दूसरा दिन है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही जम्मू कश्मीर ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट पर 527 रन बना लिए हैं. खराब रोशनी की वजह से मैच समय से पहले रोकना पड़ा. साहिल लूथरा 57 रन पर नाबाद रहे. उनके अलावा आबिद मुश्ताक 20 रन बनाकर नाबाद लौटे. कर्नाटक की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा अब तक सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने अब तक तीन विकेट लिए हैं.
इससे पहले जम्मू कश्मीर की तरफ से दूसरे दिन कन्हैया वधावन ने 70 रन बनाए. शुभम पुंडीर ने पहले दिन नाबाद सेंचुरी लगाई थी. दूसरे दिन वो 121 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर विद्याधर पाटिल का शिकार बने. जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा भी 70 रन बनाकर आउट हुए. वहीं अब्दुल समद 61 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने.
इससे पहले यावर हसन खिताबी मुकाबले के पहले दिन 88 रन बनाकर आउट हुए थे. कर्नाटक की बात करें तो प्रसिद्ध कृष्णा ने कर्नाटक की तरफ से सर्वाधिक तीन विकेट लिए हैं. अभी तक मैच में जम्मू-कश्मीर ने आठ बार के चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ अपने पहले रणजी ट्रॉफी फाइनल में दबदबा बनाया है.
04:07:27 PM
खराब रोशनी की वजह से रणजी ट्रॉफी के फाइनल का दूसरे दिन का खेल जल्दी समाप्त घोषित करना पड़ा. दूसरे दिन स्टंप के समय जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 6 विकेट पर 527 रन बना लिए हैं.
02:40:20 PM
जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा को 70 रन पर श्रेयस गोपाल ने आउट किया. इसी के साथ जम्मू-कश्मीर का छठा विकेट गिर गया है.
01:34:55 PM
70 रन बनाकर कन्हैया वधावन शिखर शेट्टी का शिकार बने. केएल राहुल ने वधावन का कैच पकड़ा. इसी के साथ 417 पर जम्मू कश्मीर का पांचवा विकेट गिर गया है.
01:14:19 PM
जम्मू कश्मीर का स्कोर 400 रन के पार हो गया है. 127 ओवर में टीम ने 406/4 है. वधावन ने भी फिफ्टी जड़ दी है.
12:57:16 PM
लंच ब्रेक के बाद खेल फिर से शुरू हो गया है. पारस डोगरा और कन्हैंया वधावन के बीच 83 रनों की साझेदारी हो चुकी है.
12:20:55 PM
दूसरे दिन के लंच ब्रेक तक जम्मू-कश्मीर का स्कोर 380/4 है. कप्तान पारस डोगरा 36 और कन्हैया वधावन 45 रन पर नाबाद हैं.
11:57:49 AM
दूसरे दिन लंच से पहले के आखिरी 30 मिनट में J&K ने 284/2 से आगे खेलना शुरू किया और अच्छी बढ़त बना ली है. कर्नाटक को ब्रेक से पहले एक और विकेट चाहिए होगा.
11:57:07 AM
पारस डोगरा ने शिखर शेट्टी की गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन के ऊपर से चौका लगाकर J&K के 350 रन पूरे किए. हर पासिंग ओवर के साथ, उनकी टीम कर्नाटक पर दबाव बना रही है.
11:14:51 AM
शुभम पुंडीर और अब्दुल समद के जल्दी आउट होने के बाद, कन्हैया वधावन और पारस डोगरा दोनों J&K के लिए पारी को फिर से बना रहे हैं.
10:56:39 AM
कर्नाटक ने खेल के पहले 90 मिनट में दो बार स्ट्राइक किया. J&K की शुरुआत धीमी रही, लेकिन उसने 40 रन जोड़ लिए.
10:55:57 AM
विद्याधर पाटिल की गेंद पर शुभम पुंडीर ने स्क्वायर लेग की ओर शॉट मारा, जिसे केवी अनीश ने बड़े ही आसान तरीके से लपक लिया.
10:34:40 AM
J&K ने समद की गेंद पर बाउंड्री लगाकर 300 रन पूरे किए. इस दौरान वह 61 रन और शुभम पुंडीर 118 रन पर नाबाद हैं.
10:34:31 AM
दूसरे दिन सुबह के सेशन में कर्नाटक के तेज गेंदबाज वैशाख और पाटिल ने अच्छी गेंदबाजी की. इनकी गेंदबाजी के आगे दोनो बल्लेबाजों को संभल कर खेलना पड़ रहा है.
09:59:06 AM
दूसरे दिन J&K की शुरुआत धीमी रही. हालांकि, कर्नाटक के बॉलर्स पर कुछ विकेट लेकर इस मैच को बराबर करने की जिम्मेदारी है.
09:21:15 AM
रणजी फाइनल का पहला दिन जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों के नाम रहा. टीम ने कर्नाटक के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन स्टंप के समय तक 87 ओवर में दो विकेट पर 284 रन बनाए.