नई दिल्ली: T20 World Cup 2026 के Super 8 राउंड में मेजाबन भारत काफी दबाव में नजर आ रहा है. साउथ अफ्रीका से 76 से मिली करारी हार और वेस्टइंडीज की जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत ने समीकरण कठिन बना दिए हैं. अब चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला मुकाबला बेहद अहम हो गया है.
साउथ अफ्रीका से हारने के बाद भारत का रन रेट -3.800 का हो गया है. इसके कारण भारत को न सिर्फ जीत चाहिए, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी ताकि सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम रह सके.
T20 World Cup 2026 के बीच India के लिए अच्छी खबर आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच नई और फ्रैश पिच पर खेला जाएगा. आमतौर पर चेपॉक की सतह धीमी और स्पिनरों के अनुकूल मानी जाती है, लेकिन इस बार गेंद बल्ले पर अच्छे से आएगी. इससे भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिल सकता है.
Super 8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया. इस हार ने टीम की कमजोरियों को उजागर किया, खासकर स्पिन और धीमी गेंदबाजी के खिलाफ संघर्ष साफ दिखा. अब टीम प्रबंधन रणनीति में बदलाव कर बड़ा स्कोर खड़ा करने पर जोर देगा.
वेस्टइंडीज की जिम्बाब्वे पर 107 रन की जीत ने स्थिति और कठिन कर दी. अब भारत का रन रेट -3.800 है, जो चिंता का विषय है. ऐसे में सिर्फ जीत काफी नहीं होगी, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. हर रन और हर ओवर अहम रहेगा. रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट से पहले एक पिच को दोबारा तैयार किया गया था और पांच महीने तक उस पर कोई मैच नहीं हुआ.
भारत के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि अस्तित्व की लड़ाई है. अगर टीम नई पिच का फायदा उठाकर बड़ा स्कोर बनाती है और गेंदबाज दबाव बनाते हैं, तो सेमीफाइनल की राह खुल सकती है. चेन्नई में अब सबकी नजर इस अहम मुकाबले पर टिकी है.
आपको बता दें कि ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था. टीम ने अपने सभी मैचों में जीत दर्ज की थी. भारत ने अमेरिका, पाकिस्तान, नामिबिया और नीदरलैंड्स को मात दी थी. लेकिन सुपर-8 में भारत टीम ने अहम मैच गंवा दिया.